- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- टीबी मैनेजमेंट और एज रिवर्सल के साथ...
Jabalpur News: टीबी मैनेजमेंट और एज रिवर्सल के साथ मेडिकोलीगल अधिकारों पर हुई बात

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। विशेषज्ञों ने क्षय रोग के ड्रग रेजिस्टेंट मामलों के प्रबंधन और मोटापे जैसी बीमारियों से निपटने के लिए नई उपचार विधियों पर जोर दिया। वहीं एज रिवर्सल और चिकित्सकों के लिए मेडिकोलीगल अधिकारों और मरीजों के प्रति कानूनी उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी विशेषज्ञों ने विचार रखे।
रविवार को एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया (एपीआई) जबलपुर चैप्टर के 27वें वार्षिक सम्मेलन मेडिसिन अपडेट 2026 का समापन होटल विजन महल में हुआ।
उद्घाटन समारोह मुख्य अतिथि सांसद आशीष दुबे थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में आईएमए अध्यक्ष डॉ. ऋचा शर्मा मौजूद रहीं। इसके पूर्व कॉन्फ्रेंस की शुरुआत क्विज से हुई, जिसमें चिकित्सा विशेषज्ञों एवं पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स ने भाग लिया।
विभिन्न सत्रों में डॉ. बालाजी कन्नुमणि, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. सुनीत लोकवानी, डॉ. एमएस जोहरी, डॉ. अनुपम श्रीवास्तव, डॉ. नीरज जैन, डॉ. परिमल स्वामी, डॉ. आशीष डेंगरा आदि ने समसामयिक विषयों पर व्याख्यान प्रस्तुत किए।
चिकित्सा क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए डॉ. अशोक श्रीवास्तव, डॉ. मनोज कुमार पराशर और डॉ. अजय भंडारी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड दिया गया। डॉ. बी.एन. श्रीवास्तव मेमोरियल ओरेशन के अंतर्गत नई दिल्ली के डॉ. सुभाष चंद्रा ने विचार रखे। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. नवीन शर्मा, सचिव डॉ. अखिलेश तिवारी, डॉ. अश्विनी पाठक, डॉ. सुरेश पटेल, डॉ. आनंद बहरानी, डॉ. आशीष पटेल आदि मौजूद रहे।
Created On :   6 April 2026 6:09 PM IST












