Jabalpur News: अस्पताल में कैशलेस से इनकार अब क्लेम भी नहीं दे रही कंपनी

अस्पताल में कैशलेस से इनकार अब क्लेम भी नहीं दे रही कंपनी
पीड़ित ने कहा- निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के जिम्मेदार कर रहे गोलमाल

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। पॉलिसी बेचते वक्त एजेंट, ब्रांच के अधिकारी बीमितों से अनेक वादे करते हैं। मध्यमवर्गीय परिवार जब पॉलिसी ले लेता है तो बीमा अधिकारी अपने वादों से मुकर जाते हैं। यह आरोप बीमितों के द्वारा लगाया जा रहा है। दिल्ली निवासी संजय मिश्रा ने निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है। वे समय पर बीमा का प्रीमियम भी जमा करते आ रहे हैं।

पिछले दिनों बीमार होने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इलाज के दौरान उन्होंने कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया पर उन्हें इलाज के दौरान कैशलेस की सुविधा नहीं मिली। बीमित को अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा।

इलाज के बाद बीमा कंपनी में बिल ऑनलाइन व ऑफलाइन सबमिट किया तो जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा क्लेम नंबर 2837572 जनरेट करते हुए जल्द भुगतान का वादा किया गया था पर उन्हें आज तक इलाज का भुगतान प्राप्त नहीं हो सका। पीड़ित का आरोप है कि उनके साथ जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा गोलमाल किया जा रहा है। वहीं कंपनी प्रवक्ता से संपर्क किया गया पर संपर्क नहीं हो सका।

इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं

स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं। संकट की इस घड़ी में भास्कर द्वारा आपकी आवाज को खबर के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Created On :   6 April 2026 5:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story