- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने...
Jabalpur News: निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने बीमित को नहीं दिया क्लेम

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। इलाज के दौरान अस्पताल में कैशलेस का दावा करने वाली बीमा कंपनी पॉलिसीधारकों को क्लेम भी नहीं दे रही है। यह आरोप सालों से प्रीमियम दे रहे बीमितों के द्वारा लगाया जा रहा है। ऐसी ही शिकायत दिल्ली निवासी डब्लू कुंभकर ने बीमा लोकपाल में की है। उन्होंने निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है।
पॉलिसी का प्रीमियम भी वे लंबे समय से देते आ रहे हैं। बीमार होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार कराना पड़ा और आराम नहीं लगने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इलाज के दौरान बीमा कंपनी में कैशलेस के लिए मेल किया गया तो बीमा अधिकारियों ने अनेक प्रकार की क्वेरी निकाली और उसके बाद कैशलेस रिजेक्ट कर दिया।
बीमित को अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा। इलाज के बाद अस्पताल से मिले बिलों को बीमा कंपनी में सबमिट किया तो क्लेम डिपार्टमेंट ने क्लेम नंबर 2823181 जनरेट करते हुए जल्द भुगतान का वादा किया था। पीड़ित का आरोप है कि बीमा कंपनी के अधिकारियों के द्वारा जमा दस्तावेजों की मांग कर परेशान किया जा रहा है। वहीं कंपनी प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया पर संपर्क नहीं हो सका।
इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं
स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं। संकट की इस घड़ी में भास्कर द्वारा आपकी आवाज को खबर के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
Created On :   3 April 2026 5:05 PM IST












