Jabalpur News: धान घोटाला मामला, 12 थानों में दर्ज प्रकरणों में 74 आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित

धान घोटाला मामला, 12 थानों में दर्ज प्रकरणों में 74 आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित
  • 47 करोड़ रुपए से अधिक की घपलेबाजी करने वालों का नहीं लगा सुराग
  • आरोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग करने वालों को यह इनामी राशि दी जाएगी
  • धान खरीदी केंद्रों के 44 कर्मचारियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे।

Jabalpur News: जिले में 47 करोड़ से अधिक के धान घोटाले के मामले में 12 थानों में एफआईआर दर्ज की गई थी। फरार नागरिक आपूर्ति निगम में एमडी सहित अन्य की गिरफ्तारी के लिए एसपी सम्पत उपाध्याय ने 10-10 हजार के इनाम की घोषणा की है। आरोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग करने वालों को यह इनामी राशि दी जाएगी और उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

इतने लोगों पर दर्ज है एफआईआर

ज्ञात हो कि धान घोटाला मामले में नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक दिलीप किरार सहित 13 कर्मचारियों व 17 राइस मिल मालिकों व धान खरीदी केंद्रों के 44 कर्मचारियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे।

उक्त मामले में फरार आपूर्ति निगम एमडी दिलीप किरार, दिलीप गुप्ता, अनिल अवतानी संजय जैन ग्वालियर, अमन राजू छाबड़ा, सुमित कोरी, रामेन्द्र शर्मा, सुनील प्रजापति, श्यामलता यादव, आयुष खण्डेलवाल, अजय दत्त मिश्रा उर्फ कपिल, रविशंकर पटेल, विशाल सिंह, रोहित ठाकुर पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

वहीं सुबोध कुमार शर्मा, अनिल पटेल, अकलेश सेन, अनूप गोयल, श्याम सुंदर साहू, दिलीप गुप्ता, अमन छाबड़ा, प्रवीण सावनी, घनश्याम साक्यवार, अनिल कुमार अवतानी, आयुष खण्डेलवाल, रामेन्द्र शर्मा, गोविंद अवस्थी आदि पर 5-5 हजार के इनाम की घोषणा की गई है।

Created On :   7 May 2025 7:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story