- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- जिले में बिक रहे पनीर और गेहूं...
Jabalpur News: जिले में बिक रहे पनीर और गेहूं स्टैंडर्ड के नहीं, 8-8 सैम्पल फेल

- दूध के 4 सैम्पल भी फेल रहे, 116 मामले न्यायालय पहुंचे, 36 में फैसला हुआ
- रिपोर्ट के आधार पर यह कहा जा सकता है कि यहां अमानक खाद्य सामग्री बड़े स्तर पर बिक रही है।
- खाद्य विभाग द्वारा लगातार जिले भर में जांच अभियान चलाया जाता है और सैम्पलिंग की जाती है।
Jabalpur News: जिले में बिक रहे पनीर और गेहूं स्टैंडर्ड के नहीं हैं। यह खुलासा खाद्य विभाग द्वारा जारी की गई सालाना रिपोर्ट से हुआ है। खाद्य विभाग द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों से लिए गए सैम्पलों की जांच भोपाल स्थित राज्य स्तरीय खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से कराई गई थी। इसमें पनीर के 8 और गेहूं के सबसे अधिक 8-8 सैम्पल फेल हुए हैं। दूध के भी 4 सैम्पल मानकों पर खरे नहीं उतरे।
रिपोर्ट के आधार पर यह कहा जा सकता है कि यहां अमानक खाद्य सामग्री बड़े स्तर पर बिक रही है। 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 के बीच में खाद्य विभाग ने दो तरह से नमूने लिए। 550 रेग्युलेटरी नमूने लिए गए। इन नमूनों पर न्यायालयीन कार्रवाई की जाती है जबकि 1440 सर्विलांस नमूने लिए गए।
ये नमूने केवल निगरानी के लिए होते हैं। 422 रेग्युलेटरी नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जबकि सर्विलांस के 451 नमूनों की रिपोर्ट आई। 53 रेग्युलेटरी नमूने फेल हुए जबकि 14 सर्विलांस नमूने अमानक रहे। 116 मामले न्यायालय पहुंचे जिनमें से 36 पर फैसले हुए और 6 लाख 46 हजार 500 रुपयों का जुर्माना लगाया गया।
खाद्य विभाग द्वारा लगातार जिले भर में जांच अभियान चलाया जाता है और सैम्पलिंग की जाती है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में कार्रवाई भी हुई है। अब इस वर्ष भी कार्रवाई जारी है। गर्मी के मौसम में दही की खपत अधिक होती है इसलिए इसके सैम्पल भी तेजी से कराए जाएंगे। जहां तक पनीर की बात की जाए तो उसके सैम्पल फेल हुए हैं लेकिन उसमें किसी घातक रसायन की मिलावट नहीं पाई गई है।
-पंकज श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी
ये सैम्पल हुए फेल
8 सैम्पल पनीर के फेल हुए जिनमें फैट कम पाया गया।
8 सैम्पल गेहूं के फेल हुए जो कि मानक स्तर के नहीं पाए गए।
4 सैम्पल दूध के फेल हुए इनमें फैट कम मिला।
2 सैम्पल मिठाइयों के फेल हुए, दूषित निर्माण पाया गया।
1 सैम्पल सौंफ का फेल हुआ, इसमें कलर मिलाया गया।
1 सैम्पल खाने के तेल का फेल हुआ, जो मानक स्तर का नहीं था।
Created On :   6 May 2025 6:58 PM IST