- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- 180 करोड़ का प्रस्तावित फ्लाईओवर...
Jabalpur News: 180 करोड़ का प्रस्तावित फ्लाईओवर शहर की दो बड़ी आबादी को जोड़ेगा

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। धनवंतरि नगर से विजय नगर शहर के प्रमुख अलग-अलग एरिया को जोड़ने के लिए लोक निर्माण सेतु एक फ्लाईओवर का निर्माण करने वाला है। इस फ्लाईओवर के लिए बजट में 180 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है। अब इस प्रस्तावित फ्लाईओवर की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर मंत्रालय भेजी गई है। लोक निर्माण मंत्रालय से इस फ्लाईओवर के लिए प्रशासकीय स्वीकृति मांगी गई है। भोपाल में इसकी स्वीकृति जल्द मिलने की संभावना है।
बताया जाता है कि सभी तरह की एनओसी मिलने पर मानसून सीजन के बाद इसका निर्माण कार्य आरंभ हो सकता है। इसमें निर्माण में यही विशेष बात है कि यह दो अहम एरिया को जोड़ने के लिए इसको करीब सवा किलोमीटर लंबा बनाया जाएगा। इसका जीरो प्वाॅइंट जेडीए 41 नंबर से धनवंतरि नगर रेल पांतों को क्राॅस कर उस पार तक बनेगा। इसके लिए सर्वे का काम पूरा कर डीपीआर को तैयार किया गया है।
ऐसा फ्लाईओवर जिसमें फुटपाथ भी बनेगा
इस फ्लाईओवर को 12 मीटर चौड़ाई की बजाय 18 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। एक्सपर्ट के अनुसार इसमें आम आदमी के लिए चलने के लिए तकरीबन 45 फीट चौड़ी सड़क मिलेगी। दोनों ओर की मिलाकर करीब 15 यानी 7.5 फीट चौड़े फुटपाथ भी प्रावधान किया गया है। धनवंतरि नगर की ओर टी आकार में बनाया जाना था पर अब इसको जहां इसकी सड़क उतरेगी वहां पर एल आकार में ही बनाया जाएगा।
इसमें कुछ भू-अर्जन की भी जरूरत
विजय नगर की ओर 41 नंबर स्कीम जीरो डिग्री में जहां से इसकी शुरुआत होगी, वहां पर विकास प्राधिकरण ने इसके लिए रोड पहले से छोड़ा हुआ है। धनवंतरि नगर में जहां पर फ्लाईओवर उतरेगा वहां पर कुछ भूमियों का इसके लिए अर्जन किया जाएगा। लोक निर्माण सेतु के अधिकारियों के अनुसार प्रोजेक्ट में प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद इसके लिए प्रशासन से भू-अर्जन की प्रक्रिया आरंभ होगी। इसके लिए भी तैयारी की जा रही है।
एक नजर इस पर
{ इसके बनने से शहर के दो बड़े इलाको में आवागमन बेहतर होगा।
{ रेल पांतों को क्राॅस करते हुये यह बनेगा, बीच का वर्क इसमें रेलवे करेगा।
{ कुल 1500 मीटर की लंबाई होगी, इसके लिए 180 करोड़ रुपए स्वीकृत।
{ मंत्रालय जल्द ही इसकी प्रशासकीय स्वीकृति देगा, इसके बाद टेण्डर करार।
{ संभावना है कि मानसून के बाद इसका निर्माण कार्य आरंभ किया जा सकता है।
Created On :   27 April 2026 4:36 PM IST











