- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- जमा दस्तावेजों को बार-बार मांग रहा...
Jabalpur News: जमा दस्तावेजों को बार-बार मांग रहा न्यू इंडिया इंश्योरेंस

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होते ही 24 घंटे सेवा देने का वादा करने वाली बीमा कंपनी कैशलेस तक नहीं कर रही है। यहां तक कि क्लेम के लिए भी बीमितों को भटकाया जा रहा है। यह आरोप पॉलिसीधारकों के द्वारा लगाया जा रहा है।
ऐसी ही शिकायत मुंबई निवासी केतन कुमार ने बीमा लोकपाल में की है। उन्होंने न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है। पॉलिसी का प्रीमियम भी लंबे समय से देते आ रहे हैं। बीमार होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इस दौरान खुलासा हुआ कि बीमित सदस्य को कैंसर की शिकायत है।
इलाज शुरू हुआ, बीमा कंपनी को कैशलेस के लिए मेल किया गया तो जिम्मेदार अधिकारियों ने बिल सबमिट करने पर पूरा भुगतान करने का वादा किया था। वहीं बीमित ने इलाज के बाद बिल व रिपोर्ट सबमिट किया तो वहां से क्लेम नंबर 139769586 जनरेट करते हुए जल्द भुगतान का वादा किया गया था।
बीमित लगातार संपर्क करते आ रहा है पर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा वही दस्तावेजों की मांग की जा रही है जो उनके द्वारा पूर्व में कंपनी में जमा किए जा चुके हैं और वहां से दस्तावेज प्राप्त होने का मेल भी आ चुका है। पीड़ित का आरोप है कि उन्हें परेशान किया जा रहा है। वहीं कंपनी के अधिकृत नंबरों में संपर्क किया गया पर संपर्क नहीं हो सका।
इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं
स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं। संकट की इस घड़ी में भास्कर द्वारा आपकी आवाज को खबर के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
Created On :   27 April 2026 3:32 PM IST











