Jabalpur News: 4 साल बाद अप्रैल में इतनी गर्मी, पारा 43 के पार

4 साल बाद अप्रैल में इतनी गर्मी, पारा 43 के पार
पीक ऑवर्स में गर्मी की फीलिंग 44 डिग्री से ज्यादा, शाम को लू जैसी गर्म हवाओं का असर

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। शहर में दिन के वक्त गर्मी का असर हर दिन बढ़ रहा है। बीते साल अप्रैल में जहां कई बार बारिश की वजह से गर्मी का असर कम रहा तो इस बार 4 साल बाद अप्रैल इतना गर्म है। शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया।

यह अब तक बीते गर्मी के सीजन का शहर में सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले पारा दो बार 42 डिग्री के पार तक पहुंच चुका है। वर्ष 2022 में 30 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री दर्ज किया गया था। इससे पहले वर्ष 2019 में 30 अप्रैल को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

एक्सपर्ट के अनुसार बादलों की वजह से आने वाले दिनों में गर्मी में किसी तरह से कमी नहीं आयेगी। शहर में रविवार को शाम के वक्त हल्के बादल सक्रिय हुये जिसमें गर्म हवाओं के असर से ज्यादा गर्मी का अहसास रहा। अब आगे रात का तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज होने की संभावना है। अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहेगा।

आगे लू-लपट का दौर चलेगा

एक्सपर्ट के अनुसार इस बार जहां कम बारिश की संभावना है तो आगे लू-लपट का दौर भी चलेगा। उत्तर भारत से आने वाली गर्म शुष्क हवाएं अगले कुछ दिनों तक सक्रिय रह सकती हैं। बीच में दो से तीन दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदलेगा लेकिन इसके बाद फिर गर्म हवाएं शहर में तपन बढ़ायेंगी।

बीते कुछ दिनों से ऐसे ऊपर जा रहा पारा

26 अप्रैल - 43.5

25 अप्रैल - 42.6

24 अप्रैल - 42

23 अप्रैल - 41.6

(सभी तापमान डि.से. में )

बीते सालों का तापमान

वर्ष 2019 30 अप्रैल - 44.2

वर्ष 2022 30 अप्रैल - 43.9

वर्ष 2026 26 अप्रैल - 43.5

(सभी तापमान डि.से. में )

Created On :   27 April 2026 4:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story