- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- तपिश के साथ बीमारियों ने घेरा,...
Jabalpur News: तपिश के साथ बीमारियों ने घेरा, स्किन के साथ मधुमेह और श्वास के रोगी बढ़े

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। गर्मी की शुरुआत के साथ ही पारा चढ़ने लगा है और बदलते मौसम ने मौसमी बीमारियों को न्योता दे दिया है। बढ़ती तपिश के बीच कई तरह की शारीरिक व्याधियों के समाधान के लिए गौरीघाट स्थित शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय की ओपीडी में इन दिनों मरीजों की भारी भीड़ देखी जा रही है।
यहां प्रतिदिन 400 के करीब मरीज डायबिटीज, हायपरटेंशन, दर्द, एसीडिटी, सर्दी-खांसी, बुखार जैसी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं। अस्पताल की आईपीडी (इनडोर पेशेंट डिपार्टमेंट) की स्थिति देखें तो वर्तमान में करीब 70 मरीज भर्ती होकर अपना उपचार करा रहे हैं।
गर्मी के कारण होने वाली त्वचा संबंधी व्याधियों, मधुमेह, श्वास रोग और नेत्र रोगों के अलावा जोड़ों के दर्द से पीड़ित लगातार उपचार के लिए आ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि गर्मी से बचाव के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है।
जोड़ों के दर्द से पीड़ित भी पहुंच रहे
कॉलेज के डॉ. पंकज मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने वाले अधिकांश मरीज स्पॉन्डिलाइटिस और पुराने जोड़ों के दर्द से पीड़ित हैं, जिन्हें पंचकर्म के माध्यम से राहत दी जा रही है। इसके साथ ही अग्निकर्म और विद्ध कर्म जैसी पद्धतियों से उपचार दिया जा रहा है। इसके साथ ही लीच थैरेपी, अग्निकर्म, छार सूत्र आदि पद्धतियों का प्रयोग भी हो रहा है।
रखें इन बातों का ध्यान
{पानी का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।
{धूप से बचाव के लिए शरीर को अच्छे से ढंक लें।
{सर्दी-जुकाम है तो मास्क का प्रयोग करें।
{लक्षण सामने आने पर चिकित्सक को दिखाएं।
Created On :   27 April 2026 5:17 PM IST











