- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- हॉस्पिटल में गंभीर रूप से भर्ती...
Jabalpur News: हॉस्पिटल में गंभीर रूप से भर्ती मरीज को उपचार के लिए नहीं किया गया कैशलेस

- संपर्क करने के बाद भी निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी द्वारा नहीं दिया जा रहा सहयोग
- कंपनी का अधिकृत पक्ष देने वाले जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका।
Jabalpur News: सालों पुरानी पॉलिसी होने के बाद भी बीमा लाभ आम लोगों को नहीं मिल रहा है। गंभीर रूप से बीमार बीमितों को भी अस्पताल में कैशलेस करने से जिम्मेदार इनकार कर रहे हैं। महाराष्ट्र मुंबई निवासी युवराज कुमार का निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा है। उनका अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया और उन्हें गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
वहां पर उनकी हालत नाजुक होती चली गई और उसके बाद उन्हें वेंटिलेटर में चिकित्सकों को रखना पड़ा। इलाज के दौरान बीमा अधिकारियों को कैशलेस के लिए मेल किया गया पर निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों के द्वारा कैशलेस नहीं किया जा रहा है। कैशलेस क्रमांक 1187022 जनरेट करने के बाद क्लेम डिपार्टमेंट के अधिकारी किसी भी तरह की प्रक्रिया नहीं कर रहे हैं।
बीमित की पत्नी मेनका लगातार स्थानीय ऑफिस से लेकर एजेंट तक से संपर्क कर सहयोग मांग रही है पर उसे अभी तक निराशा ही हाथ लग रही है। पॉलिसीधारकों का आरोप है कि उन्हें सहयोग नहीं दिया जा रहा है। वहीं निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर कंपनी का अधिकृत पक्ष देने वाले जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका।
इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं-
स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं। संकट की इस घड़ी में भास्कर द्वारा आपकी आवाज को खबर के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
Created On :   12 July 2025 6:40 PM IST