जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा से की गई छेड़छाड़

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा से की गई छेड़छाड़
कॉलेज के मुख्य गेट पर स्थापित की गई प्रतिमा और स्मारक पर असामाजिक तत्वों की नजर है

डिजिटल डेस्क,जबलपुर।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नाम पर बने मेडिकल कॉलेज में ही उनकी प्रतिमा के साथ असामाजिक तत्व खिलवाड़ कर रहे हैं। कॉलेज के मुख्य गेट पर स्थापित की गई प्रतिमा और स्मारक पर असामाजिक तत्वों की नजर है। जिसके चलते कुछ समय पहले मूर्ति से चश्मा गायब हो गया और उसके बाद स्मारक को खूबसूरती देने लगाई गई काँच की ग्रिल से काँच निकाला चुका है। चौबीसों घंटे लाेगों की आवाजाही के बावजूद इस तरह की घटना से सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि अस्पताल में कई जगह सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात किए गए हैं, यहाँ तक कि प्रतिमा के सामने गेट पर भी गार्ड तैनात रहते हैं, इसके बाद भी असामाजिक तत्वों के हाैसले बुलंद हैं।

पूर्व छात्रों ने स्थापित कराई थी प्रतिमा

जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा उनकी 125वीं जयंती पर कॉलेज के पूर्व छात्र-छात्राओं के संगठन द्वारा स्थापित कराई गई थी।

Created On :   23 Nov 2023 10:42 AM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story