- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- आसमान साफ होने के बाद उत्तरी हवाएँ...
जबलपुर: आसमान साफ होने के बाद उत्तरी हवाएँ दिखाएँगी असर

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। शहर में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अभी बरकरार है, जिससे मौसम में किसी तरह का बदलाव नहीं हाे सका है। मंगलवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। दिन चढ़ने के साथ कोहरा हटा, लेकिन बादल सक्रिय हुये, जिससे धूप ज्यादा नहीं खिल सकी।
दिन के वक्त बादलों की वजह से ठंड गायब रही। एक्सपर्ट के अनुसार अभी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का इफेक्ट एक दिन और रहेगा। संभावना है कि अगले 24 घंटे बाद आसमान साफ होगा, जिससे तापमान फिर नीचे की ओर आएगा। अभी दिन और रात दोनों ही समय सर्दी से राहत है।
मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा।
दोनों तापमान सामान्य से अधिक हैं और साथ ही हवा का रुख पश्चिमी है। दोनों तापमान भी सामान्य से अधिक होना दर्शा रहा है कि सर्दी से अभी पूरी तरह से राहत है। अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
Created On :   10 Jan 2024 5:18 PM IST













