- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- हाईवे की यात्रा आज से होगी थोड़ी और...
Jabalpur News: हाईवे की यात्रा आज से होगी थोड़ी और महंगी, टोल पर पेमेंट पूरी तरह डिजिटल

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। जबलपुर से गुजरने वाले हाईवे-34, 45 और राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर यात्रा आज से थोड़ी महंगी होगी। नेशनल हाईवे अथाॅरिटी ऑफ इण्डिया ने नागपुर, भोपाल, रायपुर और रीवा, इलाहाबाद मार्ग पर टोल की राशि को बढ़ाया है। आज अप्रैल के शुरुआती दिन से ये नई दरें लागू होंगी, साथ ही हाईवे के टोल में पेमेंट फास्टैग या यूपीआई से पूरी तरह डिजिटल होगा। टोल पर 3 से 5 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी की गई है।
इनमें किन्हीं-किन्हीं टोल में कार में लिए जाने वाले टोल पर वृद्धि नजर नहीं आएगी, लेकिन मालवाहक वाहन, बस सहित अन्य तरह के वाहनों में इसकी बढ़त सीधे तौर पर लागू होती है। 3 से 5 प्रतिशत में यदि किसी टोल में पहले 30 रुपए या 130 रुपए लिए जा रहे हैं। तो वहीं 30 वाला टोल 32 रुपए तय हुआ तो उसका 30 रुपए ही लिया जाएगा।
इसी तरह 130 वाले टोल में 132 रुपए निर्धारित होने पर इसमें भी 130 रुपए ही चार्ज िकया जाता है। जानकारी के अनुसार टोल सरकार का होल सेल इंडेक्स प्राइज के अनुसार तय कर दिया जाता है। इसमें साल के अंतिम माह के इंडेक्स को चेक िकया जाता है और उसके बाद मंत्रालय इसका रेट तय कर देता है।
हाईवे में कार पर कितना टोल लगेगा
रायपुर रोड बरेला सालीवाड़ा - 35 रुपए
भोपाल रोड शहपुरा टोल - 90 रुपए
नागपुर रोड बरगी टोल - 170 रुपए
कटनी, इलाहाबाद, मोहतरा, सिहोरा - 130 रुपए
फास्टैग नहीं तो यूपीआई से पेमेंट करें
हाईवे पर चलने के दौरान किसी भी सूरत में फास्टैग अकाउंट एक्टिव होना जरूरी है। फास्टैग का उपयोग नहीं करते हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपके स्मार्टफोन में यूपीआई पेमेंट की सुविधा चालू हो।
आज से बिना डिजिटल पेमेंट के टोल प्लाजा पहुंचने पर आपको जुर्माना देना पड़ सकता है या लौटाया जा सकता है, क्योंकि सभी टोल पर सिर्फ फास्टैग या यूपीआई से ही टैक्स चुका सकेंगे। पेमेंट को पूरी तरह से डिजिटल करने के लिए केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने यह व्यवस्था लागू की है।
Created On :   1 April 2026 5:50 PM IST












