- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- 32 गनों का प्राेडक्शन कर जीसीएफ...
Jabalpur News: 32 गनों का प्राेडक्शन कर जीसीएफ पहली बार 1000 करोड़ के क्लब में

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। सुरक्षा संस्थानों ने इस बार रिकॉर्ड उत्पादन कर अपनी क्षमताओं का नया पड़ाव हासिल किया है। पहली बार 1036 करोड़ का प्रोडक्शन करने के साथ ही जीसीएफ 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। उधर आयुध निर्माणी खमरिया ने अब तक का सबसे बड़ा टारगेट हासिल कर 2450 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच गई।
वाहन निर्माणी भी कहां पीछे रहने वाली थी, बीते 10 साल के बाद निर्माणी ने भी 1056 करोड़ की कमाई कर डाली। तकरीबन हर एक सुरक्षा संस्थान को इस बार बीते साल की अपेक्षा ज्यादा उत्पादन लक्ष्य दिया गया। खास बात यह है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से आयुध निर्माणियों में प्राेडक्शन को लेकर अलग तरह की गंभीरता दिखाई दी।
पूरे साल में कभी भी रॉ-मटेरियल की कमी नहीं होने दी गई। यही वजह है कि आखिरी महीनों में नजर आने वाली प्राेडक्शन की रफ्तार इस बार पूरे फाइनेंशियल ईयर में बनी रही।
129 के स्पेयर्स भी सेना को सौंपे
जीसीएफ- गन कैरिज फैक्ट्री ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान रिकाॅर्ड 1036 करोड़ रु. का उत्पादन किया है। निर्माणी ने वित्त वर्ष के दौरान 109 संख्या में टैंक गन का निर्माण किया है।
इसके अतिरिक्त 129 करोड़ के उच्चतम स्पेयर्स सेना को सौंपे हैं, साथ ही रिकाॅर्ड 20 धनुष एवं 12 एलएफजी गनों का निर्माण किया है। अचीवमेंट के साथ ही सेवानिवृत्त हुए मुख्य महाप्रबंधक राजीव गुप्ता ने कहा कि यह टीम वर्क का नतीजा है। श्री गुप्ता की जगह अब ऋतुराज द्विवेदी सीजीएम की जिम्मेदारी संभालेंगे।
3300 व्हीकल का किया प्राेडक्शन
व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर ने तकरीबन 10 साल के बाद एक हजार करोड़ का आंकड़ा पार किया है। जनसंपर्क अधिकारी हर्ष भटनागर बताते हैं कि फैक्ट्री ने 1509 एलपीटीए, 1248 स्टालियन, 592 वाॅटर बाउजर और 14 शारंग गन का उत्पादन किया।
250 किलो की एयर बॉडी बनाई
आयुध निर्माणी जबलपुर अपने 80 करोड़ रुपए के टारगेट को पूरा करने में कामयाब रही। निर्माणी में 250 किलो एयर बॉडी और लिफ्टिंग प्लग का उत्पादन किया गया।
निर्माणी टारगेट अचीव
ओएफके 2,417 2,450
जीसीएफ 1,600 1,036
व्हीएफजे 1,070 1,056
ओएफजे 80 80
Created On :   1 April 2026 5:59 PM IST












