- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- निवा बूपा ने अस्पताल में कैशलेस से...
Jabalpur News: निवा बूपा ने अस्पताल में कैशलेस से किया इनकार

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। पॉलिसी लेते समय अनेक वादे किए जाते हैं और जब प्रीमियम जमा होता है तो बीमा कंपनी समय आने पर बीमितों को लाभ से वंचित कर देती है। परेशान होकर बीमितों को कोर्ट में केस लगाना पड़ रहा है। ऐसी ही शिकायत गुड़गांव हरियाणा निवासी गौरव कश्यप ने की है। उन्होंने निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ था। पॉलिसी क्रमांक 30727746202507 का प्रीमियम समय पर देते रहे। स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।
इलाज के दौरान बीमा कंपनी को कैशलेस के लिए मेल किया गया तो बीमा अधिकारियों ने बिना कारण बताए रिजेक्ट कर दिया। बीमित को अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा। इलाज के बाद अस्पताल से मिले सारे बिल व रिपोर्ट को बीमा कंपनी में सबमिट किया तो वहां से जल्द इलाज का भुगतान देने का वादा किया गया था पर महीनों बाद भी उन्हें इलाज का क्लेम नहीं मिला।
बीमित का आरोप है कि उनके साथ गोलमाल किया जा रहा है। वहीं टोल फ्री नंबर में संपर्क कर रहे हैं तो जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा गोलमाेल जवाब देकर भटकाया जा रहा है। वहीं इस संबंध में कंपनी प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर संपर्क नहीं हो सका।
इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं-
स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं।
Created On :   1 April 2026 3:11 PM IST












