नगर निगम बजट 2026-27: पेश हुआ 2200 करोड़ का बजट, खर्च में कटौती के लिए किए गए उपाय

पेश हुआ 2200 करोड़ का बजट, खर्च में कटौती के लिए किए गए उपाय
महापौर ने कहा - चहुंमुखी विकास के साथ समाज के सभी वर्गों का रखा ध्यान, साढ़े तीन वर्ष में खर्च हुए 2600 करोड़, डेढ़ वर्ष में होगा 3000 करोड़ के कार्यों का भूूमिपूजन

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। नगर निगम में सोमवार को महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निगम इतिहास का सबसे बड़ा 21 अरब 66 करोड़ 27 लाख 7 हजार 820 रुपए का बजट पेश किया। बजट में शहर को महानगर बनाने का रोड मैप प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि उनके साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में विकास कार्य पर 2600 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

आने वाले डेढ़ वर्ष में शहर में 3000 करोड़ के कामों का भूमिपूजन कराया जाएगा। बजट में नगर निगम को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं शामिल की गई हैं। बजट बैठक की शुरुआत में एमआईसी सदस्य अंशुल राघवेन्द्र यादव ने सबसे पहले निगमाध्यक्ष रिकुंज विज और महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू को बजट की प्रति भेंट की।

अर्बन चैलेन्ज फंड से होंगे 1147 करोड़ के काम

महापौर ने बताया कि अर्बन चैलेन्ज फंड के अंतर्गत 1147 करोड़ का प्रस्ताव शासन के पास प्रेषित किया गया है। 211 करोड़ से रानीताल तालाब के फ्रंट का विकास और उसी स्थान पर झुग्गी वासियों को 183 करोड़ से मकान बनाकर दिए जाएंगे। 28 करोड़ से तालाबों के फ्रंट का विकास एवं सिटी पार्क का निर्माण, 15 करोड़ से माढ़ोताल और 47 करोड़ से गोकलपुर तालाब का विकास, 181 करोड़ से चंडालभाटा झुग्गी बस्ती का विकास, 397 करोड़ से सीवर सिस्टम को मजबूत किया जाएगा।

222 करोड़ से होगा बाढ़ नियंत्रण एवं वॉटर हार्वेस्टिंग का कार्य

महापौर ने बताया कि इसमें 100 करोड़ से नालों का निर्माण, 42.57 करोड़ से तालाबों का जीर्णोद्धार, 20 करोड़ से रैन वॉटर हार्वेस्टिंग कार्य, 25 करोड़ से वर्षा जल को रोकने के लिए सिस्टम,4 करोड़ से मोबाइल पंपिंग स्टेशन एवं 3.63 करोड़ से फ्लड अर्ली वाॅर्निंग सिस्टम लगाया जाएगा।

शहर का ब्यूटीफिकेशन, जलस्रोतों का संरक्षण, निगम को आत्मनिर्भर बनाने आय बढ़ाने के लिए किए उपाय

{एयर क्वाॅलिटी में देश में दूसरा और स्वच्छता में मिला पांचवां स्थान

{जबलपुर को मिली 7 स्टार रेटिंग, सफाई मित्र सुरक्षा में देश में दूसरा स्थान

{ 15 करोड़ से गौर नदी और माढ़ोताल का हो रहा कायाकल्प, खिरहनी और काली घाट का होगा विकास

{मां नर्मदा में मिलने वाले गंदे नालों पर लगाए एसटीपी

{एक वर्ष में हर घर पहुंचेगा नर्मदा जल

{755 करोड़ से बिछाई जाएगी सीवर लाइन

{15.30 करोड़ से हो रहा 5 तालाबों का सौन्दर्यीकरण

{री-डेन्सीफिकेशन के 500 करोड़ से संवरेगा शहर

{100 इलेक्ट्रिक एसी बसों की मिलेगी सौगात

{200 करोड़ से लगेगा बायो गैस प्लांट

{12 चौराहे और 5 प्रवेश मार्गो का हो रहा सौन्दर्यीकरण

{ डुमना नेचर पार्क में 5 स्टार स्तर का रिसॉर्ट बनाया जाएगा

{शहर में लगाए जाएंगे 12 लाख पौधे

{शहर में 64 जगह बनेगी पार्किंग

{वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का मेंटेनेंस पूर्ण, प्रतिदिन 900 टन कचरे से बनाई जा रही बिजली

{पार्षदों के अनुशंसा पर होंगे 90-90 लाख के कार्य

{मेट्रो बस यात्रा के लिए रियायती दरों पर जारी किए जा रहे पास

{महापौर कप के अंतर्गत शहर में विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन

{शहर में लगातार सांस्कृतिक आयोजन

{नगर निगम के दिवंगत कर्मियों के 135 आश्रितों को मिली अनुकम्पा नियुक्ति

{नगर निगम के स्कूलों के 33 मेधावी छात्रों को कराई गई हवाई यात्रा

{महापौर बीजारोपण अभियान में स्कूली बच्चों द्वारा 3 लाख बीजों का रोपण

ये भी चल रहे काम

{ सीवर की परेशानियों से मिली राहत, 190 करोड़ के कार्य पूर्ण, 80 हजार कनेक्शन जोड़े

{10 करोड़ से उमरिया में अत्याधुनिक गौशाला का निर्माण

{शहर को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने का अभियान तेज गति पर

{हर घर नर्मदा जल परियोजना अंतर्गत 312 करोड़ के कार्य में 27 प्रतिशत कार्य पूर्ण

इन कामों पर भी होगा फोकस

{आदि शंकराचार्य चौक से गौरीघाट तक रेलवे से समझौते के उपरांत सड़क का निर्माण

{रानीताल तालाब के समीप लैण्डफिल साइट में ऑक्सीजन जोन और नगर वन का निर्माण

{अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्विमिंगपूल का निर्माण

{अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम के लिए प्रयास

{500 दुग्ध एवं डेली नीड्स पार्लर बनाए जाने का काम तेज

{फिल्म सिटी निर्माण के लिए 1.25 करोड़ का प्रावधान

- 687 आंगनबाड़ी केन्द्रों को विकसित किया जाएगा

ये भी रहीं उपलब्धियां

{महापौर हेल्प लाइन से 9461 शिकायतों का निराकरण। अब लांच हो रहा महापौर हेल्पलाइन एप और एआई चेटबोट

{मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत 345 जोड़ों का सामूहिक विवाह।

{प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 6523 आवासों का निर्माण

{5 हजार सफाई मित्रों का सम्मान, संविदा सफाई संरक्षकों का वेतन 9000 से बढ़ाकर 21000 रुपए किया

बजट के पहले विपक्ष का बहिर्गमन

सदन की कार्रवाई शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा और अयोध्या तिवारी ने कहा कि पहले धारा 30 पर चर्चा कराई जाए। इसको लेकर उन्होंने बैठक शुरू होने के पहले ही सदन से बहिर्गमन कर दिया। निगमाध्यक्ष रिकुंज विज ने कहा कि कांग्रेस पार्षदों द्वारा दिए गए धारा 30 की बैठक के पत्र में सदन के एक तिहाई सदस्यों यानी 27 पार्षदों के हस्ताक्षर नहीं थे। इसलिए बैठक नहीं बुलाई गई।

आपातकाल की स्स्थिति में ही बैठक बुलाई जाती है। एमआईसी सदस्य डॉ. सुभाष तिवारी ने कहा है कि बजट का बहिष्कार करना संस्कारधानी की जनता का अपमान है। लोकसभा और विधानसभा में भी बजट पेश करते समय विरोध नहीं किया जाता है। राष्ट्रगान के लिए निगमाध्यक्ष द्वारा बुलाए जाने पर भी कांग्रेसी पार्षद सदन में नहीं आए।

Created On :   31 March 2026 5:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story