Jabalpur News: आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने बीमित को नहीं किया भुगतान

आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने बीमित को नहीं किया भुगतान
हकीकत: सारे दस्तावेज देने के बाद भी भटक रहा पॉलिसीधारक

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। 24 घंटे अस्पताल में इलाज की सुविधा होने का दावा करने वाली बीमा कंपनी बीमितों को अस्पताल में कैशलेस भी नहीं कर रही है। बिल सबमिट करने पर अनेक प्रकार की खामियां निकालकर नो क्लेम कर दिया जाता है। परेशान होकर बीमितों को कंज्यूमर कोर्ट की शरण में जाना पड़ रहा है।

ऐसी ही शिकायत महाराष्ट्र अहमदनगर निवासी राहुल कुमार ने की है। उन्होंने आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है। पॉलिसी क्रमांक 31-24-00566884 का प्रीमियम देते आ रहे हैं। स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इलाज के दौरान बीमा कंपनी में कैशलेस के लिए मेल किया गया तो क्लेम डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने कैशलेस रिजेक्ट कर दिया।

बीमित ने सारे तथ्य दिए पर जिम्मेदार अधिकारियों ने मदद करने से इनकार कर दिया। इलाज के बाद बीमा कंपनी में सारे बिल सबमिट किए तो बीमा कंपनी ने क्लेम नंबर 1122585436624 जनरेट करते हुए जल्द भुगतान का वादा किया था पर महीनों बाद भी उन्हें इलाज का पूरा भुगतान प्राप्त नहीं हो सका। वहीं कंपनी प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर संपर्क नहीं हो सका।

इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं

स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं। संकट की इस घड़ी में भास्कर द्वारा आपकी आवाज को खबर के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Created On :   31 March 2026 6:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story