- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- जल स्रोतों को पुनर्जीवित करना आज के...
Jabalpur News: जल स्रोतों को पुनर्जीवित करना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जबलपुर प्रवास के दौरान उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने रविवार को सहभागिता की। रानीताल तालाब पहुंचकर उन्होंने न केवल श्रमदान किया, बल्कि उपस्थित जनसमूह को जल स्रोतों के संरक्षण और उनके जीर्णोद्धार का संकल्प भी दिलाया। श्री देवड़ा ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और हमारे पारंपरिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
इस मौके पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मीक, आशीष दुबे, विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय, अशोक ईश्वरदास रोहाणी, सुशील तिवारी इंदू, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, भाजपा महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, एमआईसी सदस्य रजनी कैलाश साहू, डॉ. सुभाष तिवारी, श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव, विवेक राम सोनकर, कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार आदि ने भी श्रमदान कर स्वच्छता और जल संचयन का संकल्प लिया।
दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण और हितलाभ का किया वितरण
संकल्प से समाधान अभियान के तहत उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा के मुख्य आतिथ्य में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण और हितग्राहियों को हितलाभ वितरण भंवरताल के समीप संस्कृति थियेटर में हुआ।
इस दौरान श्री देवड़ा ने कहा कि प्रजातंत्र और समाज का मुख्य उद्देश्य लोगों के दुखों को दूर करना है। गरीब लोगों के इलाज के प्रबंध के लिए आयुष्मान योजना अंतर्गत पांच लाख रुपये तक नि:शुल्क व्यवस्था है।
भंवरताल पार्क में बनेंगे 4 सोकपिट बनेगा जल संचयन का मॉडल
शहर के मध्य में स्थित 10 एकड़ के भंवरताल पार्क में रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए 4 सोकपिट बनाए जाएंगे। रविवार को उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने सोकपिट निर्माण का भूमि-पूजन किया।
इस मौके पर श्री देवड़ा ने कहा कि भंवरताल पार्क जल संचयन का मॉडल बनेगा। नगर निगम के 200 पार्कों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं।
Created On :   30 March 2026 6:18 PM IST












