Jabalpur News: माढ़ोताल से कटंगी बायपास चौराहे तक अब ढाई किलोमीटर सड़क 100 फीट चौड़ी बनेगी

माढ़ोताल से कटंगी बायपास चौराहे तक अब ढाई किलोमीटर सड़क 100 फीट चौड़ी बनेगी
दीनदयाल फ्लाईओवर का एक हिस्से में रैंप उतरना है इसलिए इसकी लंबाई को 1 किमी कम कर दिया जाएगा

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। कटंगी दमोह सड़क को हाईवे के नाॅर्म्स के अनुसार अपग्रेड किया जाना है। इसी सड़क के पहले हिस्से के रूप में माढ़ोताल तिराहे से कटंगी बायपास चौराहे तक 3.5 किमी तक सड़क को 100 फीट चौड़ा बनाया जाना है। यह सड़क अब साढ़े तीन किलोमीटर न बनकर ढाई किलोमीटर ही बनाई जाएगी।

प्रस्तावित दीनदयाल फ्लाईओवर का एक रैंप संभावना है कि माढ़ोताल से कटंगी की ओर उतरेगा और एक माढ़ोताल तिराहे से पाटन की ओर उतरेगा। इसमें रैंप 500 से 700 मीटर की सीमा तक बन सकता है इन हालातों में कटंगी रोड में सड़क अपग्रेडेशन में एक किलोमीटर आगे से सड़क बनेगी।

बता दें कि जबलपुर-दमोह हाईवे 34 घोषित किया गया है। इसका जीरो प्वाॅइंट अब कटंगी बायपास चौराहा है। माढ़ोताल से कटंगी बायपास चौराहे तक जो सड़क फोरलेन सौ फीट चौड़ी बनेगी उसको नेशनल हाईवे अथाॅरिटी ऑफ इण्डिया बनायेगी। इसके लिए एनएचएआई ने प्रपोजल केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को भेजा है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमृत साहू के अनुसार विभाग शहरी हिस्से को एक बार अपग्रेड करके देगा। इसके लिए प्रोसेस चल रही है।

माढ़ोताल तिराहे पर हैवी ट्रैफिक

माढ़ोताल तिराहे पर शाम और सुबह के वक्त हैवी ट्रैफिक रहता है। कृषि उपज के वाहनों के साथ यहां से दीनदयाल बस टर्मिनल से छूटने वाली बसें, दमोह, सागर जाने वाले वाहनों के साथ ही शहरी हिस्से का ट्रैफिक भी रहता है।

इसके अलावा कटंगी, पाटन की ओर नई बसाहट से भी इस हिस्से में वाहनों का लोड बढ़ा है जिससे सड़कों पर हैवी ट्रैफिक है। जबलपुर कटंगी बायपास चौराहे तक अभी सड़क टूलेन है जिसको लंबे समय से फोरलेन बनाये जाने की मांग की जा रही थी।

अभी सड़क पर कब्जों से परेशानी

माढ़ोताल से कटंगी बायपास तक जाने वाली सड़क में अभी दोनों ओर बेतहाशा कब्जों से परेशानी है। हर दिन इस मार्ग में अतिक्रमण बढ़ रहे हैं। दुकानों के सामने शेड, घरों के सामने ठेले और कई तरह से निर्माण कर लिये गये हैं जिससे रोड पर निकलना मुश्किल है।

जानकारों के अनुसार यह सड़क पहले ही मास्टर प्लान में 100 फीट चौड़ी है, आगे इसमें इतनी ही चौड़ी सड़क बनाने में परेशानी नहीं हो सकती है। एनएचएआई जो रोड बनायेगा उसमें किनारे ड्रेनेज बनेगा जो फुटपाथ का काम करेगा।

एक नजर इस पर

{माढ़ोताल से कटंगी बायपास तक दूरी 3.5 किलोमीटर

{इसमें से एनएचएआई 2.5 किलोमीटर फोरलेन बनायेगा

{अभी यह सड़क टूलेन पेव सोल्डर के साथ 33 फीट चौड़ी बनी है

{इसको अब हाईवे 34 घोषित कर दिया गया, पहले यह स्टेट हाईवे था

Created On :   30 March 2026 5:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story