आचार्य श्री को किया याद, किए केश त्याग

शिक्षण संस्थानों सहित अन्य स्थानों पर किया नमन

डिजिटल डेस्क जबलपुर। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के प्रति लोगों की प्रगाढ़ आस्था देखने को मिली। मंगलवार को जैन मंदिरों में लोगों ने सामूहिक रूप से मुंडन कराया। लोगों ने कहा िक जैसे पिता की मृत्यु पर सिर के बाल अलग करवाकर मुंडन करवाया जाता है, उसी तरह से हमें लग रहा है कि हमने अपने पिता, कुलगुरु को खो दिया है, इसलिए मुंडन करवाया है। आचार्य श्री विद्यासागर जी की याद में न सिर्फ बड़े, बल्कि बुजुर्ग और बच्चों ने भी केश त्याग किए। लार्डगंज, संगम कॉलोनी, संजीवनी नगर, शिव नगर जैन मंदिर सहित अन्य मंदिरों में हजारों की संख्या में लोगों ने केश त्याग िकए।

जबलपुर से आत्मीय लगाव था

लोगों ने कहा कि आचार्य श्री का जबलपुर से आत्मीय लगाव था। यहाँ के 17 साधक अब तक आचार्य श्री से दीक्षा ले चुके हैं। जैसे ही आचार्य श्री के जबलपुर आने की सूचना लोगों को मिलती थी तो वे शहर की सीमा में उत्साहपूर्वक एकत्र होते थे अपने भगवान के स्वागत के लिए।

आचार्य श्री को किया नमन

गुरु गोबिंद सिंह खालसा उमा विद्यालय चौथा पुल, गुरु गोबिंद सिंह खालसा स्कूल जीसीएफ, गुरु गोबिंद सिंह स्कूल व्हीकल फैक्ट्री, गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल तिघरा, गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशन सोसायटी द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर आचार्य श्री को नमन िकया गया। इस दौरान स्कूली बच्चे और शिक्षक मौजूद रहे।

Created On :   20 Feb 2024 6:24 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story