- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- नरवाई में आग लगाने की बात पर किसान...
jabalpur News: नरवाई में आग लगाने की बात पर किसान परिवारों के बीच चाकूबाजी

jabalpur News । पनागर थाना क्षेत्र के ग्राम तिलगवां मंे नरवाई में आग लगाने की बात को लेकर किसान परिवार आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों परिवारों के बीच मारपीट हुई और चाकू व बका से हमला भी किया गया। हमले में दोनों परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तिलगवां में आकाश यादव का खेत है। उसके खेत से लगा हुआ सुमन सिंह का खेत है, जिसे रामसेवक राय ने सिकमी पर लिया है। उसमें वह खेती करता है। रविवार की सुबह रामसेवक ने अपने खेत में लगी नरवाई में आग लगा दी। आग फैली और आकाश के खेत तक पहुंच गई और उसके खेत में रखी नरवाई को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं आसपास के कई खेतांे में भी अाग पहुंच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। इसी बात को लेकर शाम को आकाश यादव उसके भाई शुभम और विकास का रामसेवक, उसकी मां भागवती और पिता मुन्ना राय से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आकाश व उसके भाइयांे ने रामसेवक, उसकी मां और पिता पर चाकू से हमला किया। वहीं रामसेवक और उसकी मां ने चाकू व बका से हमला किया, जिसमें आकाश व उसके भाई घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलाें मंे आकाश व दूसरे पक्ष से रामसेवक की मां व पिता काे गंभीर चोटें आना बताई जा रही हैं।
Created On :   12 May 2025 11:57 PM IST