जलगांव मेडिकल कॉलेज: एमबीबीएस के छात्र का दावा - बाथरूम में ले जाकर बेल्ट से पीटा, कॉलेज प्रशासन ने कहा - चार बार जांच में रैगिंग के नहीं मिले सबूत

एमबीबीएस के छात्र का दावा - बाथरूम में ले जाकर बेल्ट से पीटा, कॉलेज प्रशासन ने कहा - चार बार जांच में रैगिंग के नहीं मिले सबूत
  • एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र का दावा- बाथरूम में ले जाकर बेल्ट से पीटा, बाहरी युवकों से भी कराई मारपीट
  • शिकायत के बाद छात्र को मानसिक रूप से बीमार बताने और पढ़ाई से दूर करने का लगाया आरोप
  • कॉलेज प्रशासन ने आरोपों को नकारा, कहा- तीन से चार बार जांच में रैगिंग के नहीं मिले सबूत

Jalgaon News. शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय में रैगिंग का गंभीर मामला सामने आने के बाद शैक्षणिक क्षेत्र में हलचल मच गई है। एमबीबीएस तृतीय वर्ष के एक छात्र ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि प्रवेश लेने के दिन से ही उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। छात्र के अनुसार, कुछ विद्यार्थियों ने उसे बाथरूम में ले जाकर मारपीट की और बेल्ट से पीटा। इतना ही नहीं, बाहरी युवकों को कमरे में बुलाकर उनसे भी मारपीट करवाने का आरोप लगाया गया है।

छात्र का आरोप है कि जब उसने इस मामले की शिकायत की तो कार्रवाई करने के बजाय उसे ही मानसिक रूप से बीमार बताने का प्रयास किया गया। साथ ही, उसे पढ़ाई से दूर कर घर बैठाने की कोशिश किए जाने का भी दावा छात्र ने किया है। पीड़ित छात्र की मां ने भी पूरे मामले पर गंभीर आपत्ति जताई है और कॉलेज प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

हालांकि, दूसरी ओर महाविद्यालय प्रशासन ने छात्र द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। प्रशासन के अनुसार, छात्र की शिकायत मिलने के बाद तीन से चार बार समितियों के माध्यम से जांच कराई गई। जांच के दौरान रैगिंग से संबंधित कोई तथ्य सामने नहीं आया। प्रशासन ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच पूरी कर रिपोर्ट वरिष्ठ स्तर पर भेज दी गई है।

Created On :   23 Aug 2026 8:10 PM IST

Tags

Next Story