साइबर क्राइम: बस स्थानक नियंत्रक से ऑनलाइन धोखाधड़ी, अलग-अलग खातों में सवा लाख रुपए से ज्यादा रकम की ट्रांसफर

बस स्थानक नियंत्रक से ऑनलाइन धोखाधड़ी, अलग-अलग खातों में सवा लाख रुपए से ज्यादा रकम की ट्रांसफर
  • बस स्थानक नियंत्रक से ऑनलाइन धोखाधड़ी
  • बैंक खातों से 1 लाख 34 हजार 127 रुपये निकाल लिए जाने का मामला

Khamgaon News. बस स्थानक नियंत्रक से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर उसके बैंक खातों से 1 लाख 34 हजार 127 रुपये निकाल लिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में साइबर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। शुरुआत में शून्य एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसे बाद में घटनास्थल खामगांव बस स्थानक नियंत्रक कार्यालय से संबंधित होने के कारण जांच के लिए शहर पुलिस को सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार, नांदूरा निवासी 58 वर्षीय सुरेश गोविंदराव देशमुख खामगांव डिपो में बस स्थानक नियंत्रक के पद पर कार्यरत हैं। उनके नांदूरा अर्बन बैंक तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खातों से जुड़े फोनपे के माध्यम से संदिग्ध तरीके से अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर की गई।

बताया गया कि 25 जून को रामेश्वरनाथ ओझा के खाते में 36,127 रुपये ट्रांसफर किए गए। इसके बाद 8 अगस्त को जसराम के खाते में 63 हजार रुपये तथा पूजा रॉय सिंह के खाते में 35 हजार रुपये भेजे गए। इस तरह तीन अलग-अलग लेनदेन में कुल 1,34,127 रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी गई।

बैंक खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलने पर देशमुख ने साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराईं। शिकायत के आधार पर 15 अगस्त की रात मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक तौर पर शून्य एफआईआर दर्ज की गई थी। बाद में घटनास्थल खामगांव बस स्थानक नियंत्रक कार्यालय के अधिकार क्षेत्र में आने के कारण मामला खामगांव शहर पुलिस को जांच के लिए सौंप दिया गया। पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र अहेरकर के मार्गदर्शन में मामले की जांच जारी है।

Created On :   17 Aug 2026 9:09 PM IST

Tags

Next Story