लोक रण: गोंदिया में 6 को अमित शाह की रैली, भाजपा की चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

गोंदिया में 6 को अमित शाह की रैली, भाजपा की चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
  • 6 अप्रैल को गोंदिया में भाजपा की सभा
  • शाम 4 बजे आयोजित सभा को संबोधित करेंगे

डिजिटल डेस्क, मुंबई. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 अप्रैल को गोंदिया में भाजपा की सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश सह मुख्य प्रवक्ता विश्वास पाठक ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शाह गोंदिया में 6 अप्रैल को शाम 4 बजे आयोजित सभा को संबोधित करेंगे।

भंडारा-गोंदिया सीट पर भाजपा ने सुनील मेंढे को उम्मीदवारी दी है। पाठक ने कहा कि भाजपा की ओर से लोकसभा चुनाव में ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा दिया गया है। इस संकल्प को साकार करने के लिए भाजपा ने बूथ विजय अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। यह अभियान 6 अप्रैल से छह दिनों के लिए चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत भाजपा हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का प्रयास करेगी।


Created On :   3 April 2024 12:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story