बॉम्बे हाई कोर्ट: मराठा नेता मनोज जरांगे पाटील को मुंबई में आंदोलन से रोकने को लेकर एक और याचिका दाखिल

मराठा नेता मनोज जरांगे पाटील को मुंबई में आंदोलन से रोकने को लेकर एक और याचिका दाखिल
  • याचिका में जरांगे को मुंबई के आजाद मैदान में आंदोलन की इजाजत नहीं देने का अनुरोध
  • मुंबई में आंदोलन से रोकने को लेकर एक और याचिका दाखिल

डिजिटल डेस्क, मुंबई. बॉम्बे हाई कोर्ट में मराठा आरक्षण के लिए लड़ रहे मराठा नेता मनोज जरांगे पाटील को मुंबई के आजाद मैदान में आंदोलन से रोकने को लेकर एक और याचिका दाखिल की गई है। याचिका में जरांगे को आजाद मैदान में आंदोलन की इजाजत नहीं देने का अनुरोध किया गया है। इससे पहले दायर याचिका में अदालत ने जरांगे के मुंबई में अंदोलन करने से तत्काल रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

सामाजिक संस्था ‘एमी फाउंडेशन’ की ओर से दायर याचिका में दावा किया गया है कि मुंबई में गणपति उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में अगर इस आंदोलन की इजाजत दी जाती है, तो पिछले साल हुए आंदोलन की तरह सार्वजनिक सड़कों और सार्वजनिक जगहों को बंद करना पड़ सकता है। ऐसा करने का कोई हक नहीं है, जिससे आम जनता को परेशानी हो। महाराष्ट्र विशेष सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम 2025 के तहत लोगों को आंदोलन करने का अधिकार दिया गया है, लेकिन उन्हें आम जनता को परेशानी देने का कोई हक नहीं है।

याचिका में यह भी दावा किया गया है कि जरांगे के समर्थकों द्वारा सार्वजनिक सड़कों और जगहों पर अनिश्चित समय के लिए कब्जा किया जा सकता है और अनिश्चित संख्या में लोग आंदोलन के लिए इकट्ठा हो सकते हैं। इसलिए इस आंदोलन को इजाजत नहीं मिलनी चाहिए। एमी फाउंडेशन’ ने 2025 में मराठा आरक्षण को लेकर हो रहे आंदोलन का विरोध करते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर किया था। जरांगे की भूख हड़ताल का 18वां दिन है। उनकी सेहत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। इस बीच वह अपने समर्थकों के साथ मुंबई के रास्ते पर हैं।

Created On :   16 Sept 2026 8:41 PM IST

Tags

Next Story