रणनीति: उद्धव ठाकरे का संगठन मजबूत करने के लिए मिशन मराठवाड़ा - विदर्भ, मराठा समाज तक पहुंच बढ़ाने पर फोकस

उद्धव ठाकरे का संगठन मजबूत करने के लिए मिशन मराठवाड़ा - विदर्भ, मराठा समाज तक पहुंच बढ़ाने पर फोकस
  • उद्धव ठाकरे ने अब मराठवाड़ा और विदर्भ में पार्टी संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी
  • संगठन खड़ा करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं

डिजिटल डेस्क, मुंबई. शिवसेना (उद्धव) पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अब मराठवाड़ा और विदर्भ में पार्टी संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी पदाधिकारियों को निचले स्तर तक संगठन खड़ा करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी रणनीति के तहत उद्धव ठाकरे छत्रपति संभाजीनगर के दौरे पर हैं। मराठवाड़ा में पार्टी की पकड़ मजबूत करने के साथ मराठा समाज के बीच राजनीतिक संपर्क बढ़ाना भी इस दौरे का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

17 सितंबर को मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस के मौके पर उद्धव ठाकरे आंदोलन में शामिल होंगे। पार्टी ने क्षेत्र के विकास, रोजगार, पानी और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। इसके साथ ही आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को देखते हुए बूथ और निचले स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। विदर्भ में भी इसी मॉडल के तहत कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की तैयारी है।

Created On :   16 Sept 2026 8:57 PM IST

Tags

Next Story