- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- भाजपा अध्यक्ष नबीन और मुख्यमंत्री...
भाजपा अध्यक्ष नबीन और मुख्यमंत्री ने बांधे एक -दूसरे की तारीफों के पुल, नितिन ने मुंबई में कई जगहों पर किए गणेश दर्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने देश के विकास महाराष्ट्र के योगदान की सराहना की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद बुधवार को पहली बार मुंबई पहुंचे नबीन ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की जमकर तारीफ की। जिस पर मुख्यमंत्री ने भी नबीन को भाजपा में नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करने वाला नेता करार दिया। नबीन और फडणवीस दोनों ने एक- दूसरे की तारीफों के फूल बांधे। नबीन ने मुंबई हवाई अड्डे पर आयोजित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवाओं, एक मां के बेटे, एक बहन के भाई के रूप में प्रतिनिधि हैं। वह किसानों और मजदूरों के भी प्रतिनिधि हैं। वह देश की आर्थिक राजधानी के बड़े व्यवसायियों के भी प्रतिनिधि के रूप में नजर आते हैं।
नबीन ने कहा कि हम जय भवानी, जय शिवाजी की घोषणा करते हैं तो इसमें भारत की संस्कृति और परंपरा का उद्घोष दिखता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर धर्म और समाज में सांस्कृतिक पुनरुत्थान किया है। मोदी के नेतृत्व में भारत सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। देश के विकास में महाराष्ट्र का अग्रणी योगदान है। नबीन ने कहा कि मेरा गणेश उत्सव के मौके पर महाराष्ट्र की धरती पर प्रथम आगमन है। लेकिन मैं पार्टी संगठन की बैठक के लिए दोबारा आऊंगा।
वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि नबीन भारत समेत विश्वभर की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष हैं। वह भाजपा में नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, उनके नेतृत्व से भाजपा के संगठन में नई चेतना पैदा हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय युवा मोर्चा में किया है। वह कई सालों तक महाराष्ट्र में प्रभारी के रूप में आते रहे हैं। इसलिए वह महाराष्ट्र के कौने-कौने को अच्छे से जानते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में गणेश उत्सव और छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती बड़े धुमधाम से मनाई जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में सांस्कृतिक पुनरुत्थान किया है।
यह भी पढ़े -खुद को मुंबई पुलिस और एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड का अधिकारी बताकर बुजुर्ग से साढ़े 4 लाख की ठगी
मेरे मित्र हैं रावल- नबीन
इस दौरान नबीन ने प्रदेश के विपणन मंत्री जयकुमार रावल के साथ की दोस्ती का उल्लेख किया। नबीन ने कहा कि जयकुमार मेरे मित्र हैं, हमने भाजपा युवा मोर्चा में साथ में काम किया है।
यह भी पढ़े -खुद को मुंबई पुलिस और एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड का अधिकारी बताकर बुजुर्ग से साढ़े 4 लाख की ठगी
नबीन ने सिद्धिविनायक और लालबाग के राजा के किए दर्शन
नबीन ने प्रभादेवी स्थित श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में दर्शन किए। इस मौके पर श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पवन त्रिपाठी ने नबीन स्वागत किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार, राज्य के कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, भाजपा के राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, मुंबई भाजपा अध्यक्ष विधायक अमित साटम, मुंबई की महापौर रितू तावडे, मुंबई भाजपा युवा मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष दीपक सिंह सहित कई नेता उपस्थित थे। इसके बाद नबीन ने लालबाग के राजा के दर्शन किए।
दोपहर के समय वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सरकारी आवास ‘वर्षा’ में गणेश दर्शन करने के लिए पहुंचे। नबीन ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सरकारी आवास, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के सरकारी आवास, प्रदेश की पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्री पंकजा मुंडे के सरकार आवास पर गणेश के दर्शन किए। फिर उन्होंने मंत्री शेलार के बांद्रा रिक्लेमेशन स्थित सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के गणपति बाप्पा के दर्शन किए।
Created On :   16 Sept 2026 8:32 PM IST
Tags
- Mumbai News
- Thane News
- Navi Mumbai News
- Mira-Bhayandar News
- Kalyan-Dombivli News
- Vasai-Virar News
- Ulhasnagar News
- Bhiwandi News
- Panvel News
- Ambernath News
- Badlapur News
- Karjat News
- Alibaug News
- Palghar News
- Dahanu News
- South Mumbai News
- Dadar News
- Bandra News
- Andheri News
- Borivali News
- Malad News
- Goregaon News
- Kandivali News
- Kurla News
- Ghatkopar News
- Mulund News
- Chembur News
- Powai News
- Colaba News
- Byculla News
- Parel News
- Worli News
- Lower Parel News
- Santacruz News
- Vile Parle News
- Jogeshwari News
- Bhandup News
- Vikhroli





