कयासों पर विराम: मुख्यमंत्री ने कहा - भारत में अभी प्रधानमंत्री की कुर्सी खाली नहीं है, पीएम इन वेटिंग हैं, जन्म भर वेटिंग पर ही रहते हैं

मुख्यमंत्री ने कहा - भारत में अभी प्रधानमंत्री की कुर्सी खाली नहीं है, पीएम इन वेटिंग हैं, जन्म भर वेटिंग पर ही रहते हैं
  • केंद्रीय राजनीति करने को लेकर सियासी कयासों पर एक बार फिर से विराम
  • जो नेता पीएम इन वेटिंग हैं, वो जन्म भर प्रधानमंत्री बनने के लिए वेटिंग (इंतजार) में रहे हैं

Mumbai News. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली में केंद्रीय राजनीति करने को लेकर सियासी कयासों पर एक बार फिर से विराम लगा दिया है। प्रधानमंत्री बनने के सवाल मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत देश का इतिहास रहा है कि जो नेता पीएम इन वेटिंग हैं, वो जन्म भर प्रधानमंत्री बनने के लिए वेटिंग (इंतजार) में रहे हैं। ऐसे नेताओं का वेटिंग कभी कन्फर्म नहीं हुआ है। मंगलवार को एक समाचार चैनल के साक्षात्कार में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में अभी प्रधानमंत्री की कुर्सी खाली नहीं है। नरेंद्र मोदी ही साल 2029 के लोकसभा चुनाव के बाद चौथी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। इसके बाद मोदी साल 2034 के लोकसभा चुनाव बाद भी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। इस बीच उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बार-बार दिल्ली जाने के सवाल पर फडणवीस ने कहा कि वे जब तक एनडीए के नेताओं से मिलते हैं, तब तक हम लोगों को कोई ऐतराज नहीं है। फडणवीस ने कहा कि शिवसेना (शिंदे) केंद्र सरकार में सत्तारूढ़ एनडीए की घटक दल है। इसलिए शिंदे कई बार एनडीए की बैठकों में शामिल होने के लिए जाते हैं। वहीं कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को मिलने जाते हैं। लेकिन वह चाहे जितनी बार दिल्ली जाए। हम लोगों को कोई आपत्ति नहीं है।

Created On :   1 Sept 2026 9:18 PM IST

Tags

Next Story