- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- JEE Advanced 2025 के नतीजे जारी,...
Mumbai News: JEE Advanced 2025 के नतीजे जारी, शीर्ष दस में मुंबई के एक ही स्कूल के दो छात्र

- परीक्षा में मुंबई के स्टूडेंट्स छा गए
- बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया
- शीर्ष दस में मुंबई के एक ही स्कूल के दो छात्र
Mumbai News. JEE Advanced 2025 के नतीजे जारी हो गए। एक बार फिर परीक्षा में मुंबई के स्टूडेंट्स छा गए। जहां बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। जेईई एडवांस के शीर्ष दस रैंकिंग में मुंबई के एक ही स्कूल दो विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। पार्थ वर्तक ने चौथा स्थान जबकि साहिल देव ने सातवां स्थान प्राप्त किया है। पार्थ वर्तक विलेपार्ले के रहनेवाले हैं। जबकि साहिल देव नाशिक के रहनेवाले हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई के लिए परिवार मुंबई में स्थानांतरित हो गया था। दोनों ही छात्र मुंबई के एक ही स्कूल में पढ़ते थे।
पार्थ के पिता इंजीनियर और आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं। परिवार के अनुसार गणित को लेकर पिता और पुत्र की जोड़ी का लगाव पार्थ की सफलता में बहुत काम आया। उनकी मां मृणाल वर्तक के अनुसार पढ़ने के लिए पार्थ को कभी याद नहीं दिलानी पड़ती थी। जबकि पार्थ के अनुसार अपना लक्ष्य निर्धारित करके उसे हासिल करना सफलता की सीढ़ी है। जबकि साहिल देव के अनुसार उन्होंने योजना, त्याग और सहयोग से सफलता हासिल की है। साहिल के पिता मैकेनिकल इंजीनियर हैं। जबकि भाई आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएट है।
Created On :   2 Jun 2025 9:00 PM IST