- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- महाराष्ट्र में साइबर ठगी का जाल: 5...
Mumbai News: महाराष्ट्र में साइबर ठगी का जाल: 5 महीने में 10,508 केस दर्ज, 3217 आरोपी गिरफ्तार

Mumbai News महाराष्ट्र में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। विधानसभा में एक लिखित प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि जनवरी 2025 से मई 2026 तक राज्य में साइबर आर्थिक धोखाधड़ी के 10 हजार 508 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 3 हजार 217 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साइबर ठग डिजिटल अरेस्ट, शेयर ट्रेडिंग, फर्जी लिंक, एपीके फाइल और गैस कनेक्शन बंद करने की धमकी जैसे नए हथकंडे अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं।
यह भी पढ़े -घटिया कोयले से महाराष्ट्र में बिजली संकट गहराया, सप्लायर कंपनियों को करें ब्लैकलिस्ट - वडेट्टीवार
फडणवीस ने बताया कि अहिल्यानगर जिले में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 5 हजार 414 शिकायतें मिलीं, जिनमें लोगों से करीब 5.37 करोड़ रुपये की ठगी की गई। कोपरगांव में एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी से डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर 57.30 लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने आया। जबकि नवी मुंबई के कलंबोली में रहने वाले 62 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 1.48 करोड़ रुपये की ठगी की गई।
यह भी पढ़े -अदाणी मुंद्रा एयरपोर्ट से कच्छ को मिली नई उड़ान, 8 शहरों से जुड़कर खुलेगी आर्थिक विकास की राह
इस मामले में पुलिस द्वारा चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई में वर्ष 2025 के दौरान साइबर आर्थिक धोखाधड़ी के 4 हजार 825 मामले सामने आए, जिनमें 1 हजार 490 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ठगों ने लोगों से 1 हजार 34 करोड़ रुपए से अधिक की रकम हड़पी, जिसमें से लगभग 190 करोड़ रुपये होल्ड कराए गए हैं। नागपुर में भी 136 मामलों में 53 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। फडणवीस ने माना कि साइबर अपराधियों के निशाने पर सबसे ज्यादा बुजुर्ग रहते हैं।
यह भी पढ़े -मुंबई एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आए यात्री के पास से 2.27 करोड़ रुपए की हाइड्रोपोनिक वीड बरामद, गिरफ्तार
Created On :   23 Jun 2026 6:21 PM IST











