मौसम: बारिश के लिए करना होगा 98 घंटे इंतजार, हल्की बूंदाबांदी से गुलजार हुआ रविवार

बारिश के लिए करना होगा 98 घंटे इंतजार, हल्की बूंदाबांदी से गुलजार हुआ रविवार
  • रविवार सुबह हल्की बारिश ने राहत दी
  • बूंदाबांदी और हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया

Mumbai News. गर्मी और उमस से जूझ रही मुंबई को रविवार सुबह हल्की बारिश ने राहत दी। एमएमआर क्षेत्र में मुंबई शहर के कुछ इलाकों, रायगड, ठाणे और पालघर के विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विशेषज्ञों ने आनेवाले दिनों में मानसून की गतिविधियों में धीरे-धीरे सुधार होने की संभावना जताई है। विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि सोमवार से मानसूनी गतिविधियां आगे बढ़ेंगी और 98 घंटे में शहर में मानसून दस्तक दे सकता है। जबकि मौगम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए मुंबई, ठाणे, पालघर के लिए यलो एलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की या मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

जून में अपेक्षित बारिश नहीं होने के कारण शहर में गर्म और उमस भरा मौसम बना हुआ था। ऐसे में रविवार सुबह हुई हल्की बारिश ने मुंबईकरों को कुछ राहत पहुंचाई। मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून के फिर से सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं और मुंबई सहित कोंकण क्षेत्र में अधिक व्यापक बारिश देखने को मिल सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मॉनसून की रफ्तार इसी तरह बढ़ती रही तो जून में बनी वर्षा की कमी कुछ हद तक पूरी हो सकती है। फिलहाल मुंबईकरों की निगाहें आसमान पर टिकी हैं।

Created On :   21 Jun 2026 9:35 PM IST

Tags

Next Story