- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- पालघर, बारामती समेत महाराष्ट्र में...
Mumbai News: पालघर, बारामती समेत महाराष्ट्र में बनाए जाएंगे 9 नए जेल

Mumbai News प्रदेश में पालघर, अहिल्यानगर के नारायणडोह, पुणे के बारामती, येरवडा क्रंमाक 02, क्रंमाक 03, गोंदिया, हिंगोली, जलगांव के भुसावल, बीड़ के अंबाजोगाई में कुल मिलाकर 9 नया सेंट्रल और जिला जेल का निर्माण किया जाएगा। इन सभी 9 जेलों में कैदियों की क्षमता 12 हजार 258 होगी। प्रदेश के गृह विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है। एक अधिकारी ने बताया कि पालघर जेल का काम 18 प्रतिशत, अहिल्यानगर के नारायणडोह जेल का काम 35 प्रतिशत और बारामती जेल का काम 60 प्रतिशत पूरा हुआ है।
उन्होंने बताया कि पुणे के येरवडा सेंट्रल जेल, येरवडा खुला जेल, येरवडा महिला खुला जेल, नागपुर सेंट्रल जेल, बुलढाणा जिला जेल, यवतमाल जिला जेल और वर्धा जिला जेल में अतिरिक्त बैरक का निर्माण कार्य शुरू है। जबकि साल 2025-26 में छत्रपति संभाजीनगर सेंट्रल जेल व संभाजीनगर खुला जेल, अकोला महिला खुला जेल, कोल्हापुर खुला जेल, अहिल्यानगर के विसापुर खुला जेल, लातूर जिला जेल, जालना जिला जेल, धुलिया खुला जेल में अतिरिक्त भी अतिरिक्त बैरक बनाने को प्रशासनिक मान्यता दी गई थी। इन सभी जेलों में अतिरिक्त बैरक का निर्माण पूरा होने पर 4 हजार 29 कैदियों की रखने की क्षमता बढ़ जाएगा। इससे नए जिलों और अतिरिक्त बैरक को मिलाकर कुल 16 हजार 287 कैदियों को रखने की क्षमता बढ़ जाएगी। अधिकारी के मुताबिक राज्य में कैदियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कुल 14 जगहों पर नया जेल बनाने की मांग सामने आई थी। इसके मद्देनजर राज्य के कारागार विभाग को नई जगह मिलने पर नया जेल अथवा जिला जेल प्रस्तावित किया जाएगा। इससे राज्य में कैदियों को रखने के लिए अधिकृत क्षमता बढ़ जाएगी।
मुंबई के सेंट्रल जेल का होगा पुनर्विकास : राज्य के पुलिस गृहनिर्माण व कल्याण महामंडल की ओर से मुंबई सेंट्रल जेल (आर्थर रोड) का पुर्नविकास करने के लिए नक्शा और प्रारूप तैयार किया जा रहा है। इसके लिए मुंबई सेंट्रल जेल के सर्कल क्रमांक 12 सी और सर्कल क्रमांक 12 बी की इमारत का जलमंजिल की जगह फिलहाल विधि विभाग के पास है। दोनों जगह को कारागार विभाग को हस्तांतरित करने की कार्यवाही शुरू है।
प्रदेश में जेल की स्थिति
कारागार संख्या
मध्यवर्ती कारागार - 9
जिला कारागार - 28
विशेष कारागार, रत्नागिरी - 1
किशोर सुधारालय, नाशिक - 1
मुंबई जिला महिला कारागार - 1
खुला (ओपन) कारागार - 19
खुली वसाहत - 1
कुल - 60
-----------------------------------
जेल कैदी क्षमता प्रत्यक्ष कैदी
मुंबई सेंट्रल कारागृह (आर्थर रोड) - 999 3742
मुंबई जिला महिला जेल (भायखला) - 262 439
------------
कारागार में कैदी क्षमता
पुरुष - 23,956
महिला - 1437
कुल - 25,393
------------------
कारागार में प्रत्यक्ष कैदी
पुरुष - 37,431
महिला - 1699
तृतीयपंथी- 16
कुल - 39,146
Created On :   17 April 2026 7:24 PM IST











