लेखा व कोषागार निदेशालय: गूगल और फोन पे पर पैसे मांगने वाले मैसेज से सावधान रहें पेंशनभोगी, पत्र व्यवाहर से होता संपर्क

गूगल और फोन पे पर पैसे मांगने वाले मैसेज से सावधान रहें पेंशनभोगी, पत्र व्यवाहर से होता संपर्क
  • कोषागार निदेशालय ने कहा सेवानिवृत्त कर्मियों से मोबाइल फोन पर नहीं पत्र व्यवाहर करके किया जाता है संपर्क
  • सावधान रहें पेंशनभोगी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य के लेखा व कोषागार निदेशालय की निदेशक दीपा देशपांडे ने पेंशनभोगियों से ऑनलाइन राशि भरने के बारे में मोबाइल पर आने वाले मैसेज को लेकर सावधानी बरतने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि अधिदान व लेखा कार्यालय और जिला कोषागार कार्यालय की ओर से टेलीफोन और मोबाइल पर संपर्क करके ऑनलाइन, गूगल पे, फोन पे अथवा दूसरे इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भुगतान के लिए नहीं कहा जाता है।

कार्यालय के किसी कर्मचारी को घर पर नहीं भेजा जाता है। अधिदान व लेखा कार्यालय और कोषागार कार्यालय के माध्यम से केवल लिखित पत्र व्यवहार किया जाता है। इसलिए यदि कोई मोबाइल पर ऑनलाइन पैसे भेजने के लिए मैसेज करता है तो उससे सावधान रहिए। यदि कोई पेंशनभोगी किसी के द्वारा मोबाइल पर भेजे गए मैसेज के आधार पर भुगतान करता है तो यह उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि जालसाज पैसे की वूसली के लिए पेंशनभोगियों से संपर्क कर रहे हैं।

पेंशनभोगियों को डर रहे हैं कि आपको अगले महीने के पेंशन के लिए कुछ राशि अग्रिम ऑनलाइन भरनी होगी। पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ता (डीए) के बारे में लालच दे रहे हैं। इसके मद्देनजर पेंशनभोगियों को सचेत किया जा रहा है।

Created On :  

Tags

Next Story