- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री शिंदे से...
चर्चा: राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री शिंदे से की मुलाकात
By - Tejinder Singh |28 Dec 2023 4:24 PM GMT
- शिंदे से हुई मुलाकात
- राज ठाकरे ने मुलाकात की
- लगभग आधे घंटे तक चर्चा हुई
डिजिटल डेस्क, मुंबई. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने गुरूवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। इस मौके पर मनसे नेता और पूर्व विधायक बाला नांदगांवकर भी मौजूद रहे। तीनों ही नेताओं के बीच लगभग आधे घंटे तक चर्चा हुई। पिछले लगभग एक साल में राज ठाकरे और एकनाथ शिंदे की यह छठी मुलाकात है। आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए यह मुलाकात अहम मानी जा रही है। मनसे नेता बाला नांदगांवकर ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद कहा कि राज्य में चल रही विकास परियोजनाओं को लेकर मुलाकात हुई है। बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। जिसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी अयोध्या जाएंगे। इसके साथ ही राज ठाकरे को भी राम मंदिर का निमंत्रण मिला है।
Created On :   28 Dec 2023 4:24 PM GMT
Next Story