आयोजन: मुंबई में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में शामिल होंगे दलाई लामा

मुंबई में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में शामिल होंगे दलाई लामा
धम्म दीक्षा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में श्रीलंका-थाईलैंड के पीएम भी होंगे शरीक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। तिब्बत के शीर्ष आध्यात्मिक नेता दलाई लामा अगले महीने मुंबई आएंगे। उनके साथ श्रीलंका एवं थाईलैंड के प्रधानमंत्री भी आएंगे और वे सभी अगले महीने मुंबई में होनेवाले बौद्ध धर्म के ‘धम्म दीक्षा' अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने इस संदर्भ में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन 15 दिसंबर को वर्ली के स्पोर्ट्स स्टेडियम और 16 दिसंबर को महालक्ष्मी रेस कोर्स में आयोजित किया जाएगा।

आठवले ने कहा कि डॉ. बी.आर आंबेडकर ने 14 अक्टूबर, 1956 को नागपुर में बौद्ध धर्म अपनाने के बाद मुंबई में एक धम्म दीक्षा सम्मेलन आयोजित करने की योजना बनाई थी, लेकिन उसी साल 6 दिसंबर को उनका निधन हो गया। उन्होंने कहा, ‘‘इस साल यहां सम्मेलन होने से आंबेडकर का सपना पूरा होगा। दलाईलामा के अलावा, श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्द्धने, थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन, भूटान की राजकुमारी केसांग वांग्मो वांगचुक और कंबोडिया, वियतनाम, थाईलैंड और अन्य देशों के बौद्ध नेता इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।’ रामदास आठवले ने बौद्ध और आंबेडकर अनुयायियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल हों। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शनिवार को कहा कि तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा और श्रीलंका एवं थाईलैंड के प्रधानमंत्री अगले महीने मुंबई में होगा।

Created On :   11 Nov 2023 1:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story