जहरीली हवा: चेतावनी बेअसर दिखा बड़ा असर - 30 नवंबर तक हवाई आतिशबाजी पर रोक, धुएं में ग्रीन पटाखों के दावे

डिजिटल डेस्क, नागपुर. लक्ष्मी पूजन के दिन महज 24 घंटे में शहर में आग लगने की 47 से अधिक घटनाएं सामने आने के बाद मनपा ने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्काई शॉट, रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध 30 नवंबर तक लागू रहेगा। हालांकि, दिवाली के दौरान पटाखों पर रोक लगाने के हाईकोर्ट के निर्देशों का प्रभावी तरीके से पालन नहीं हो पाने के कारण अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि नए आदेश को जमीन पर कैसे लागू किया जाएगा।
सौंपी जिम्मेदारी
मनपा आयुक्त डॉ विपिन की अध्यक्षता वाली अर्बन डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (यूडीएमए) ने सोमवार रात इस संबंध में आदेश जारी किया। इसके तहत इमारतों की छतों, टैरेस, बालकनी, रिफ्यूज एरिया, संकरी सड़कों, झुग्गी बस्तियों, घनी आबादी वाले रिहायशी इलाकों, बाजारों और पार्किंग स्थलों पर हवाई आतिशबाजी करने पर पाबंदी लगाई गई है। आदेश 9 नवंबर को शाम 4 बजे से लागू हो गया है और 30 नवंबर की रात 11.59 बजे तक प्रभावी रहेगा।
यह भी पढ़े -मुख्य आरोपी समेत पांच गिरफ्तार, फरारी में मदद करने वाला भी दबोचा - आरोपियों से 17.20 लाख का माल जब्त
हवा चार गुना जहरीली हुई
ग्रीन पटाखों के दावे दिवाली की रात धुएं में उड़ गए। प्रदूषण कम करने के लिए ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल से लेकर आतिशबाजी के समय तक नियम बनाए गए थे। हाईकोर्ट ने निर्देश दिए थे। महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (एमपीसीबी), मनपा और पुलिस ने लगातार चेतावनी दी। इसके बावजूद दिवाली की रात उपराजधानी में जमकर पटाखे फोड़े गए। नतीजा यह हुआ कि कुछ ही घंटों में शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर कई गुना बढ़ गया। सांस के साथ शरीर में पहुंचने वाले महीन प्रदूषक कण पीएम2.5 और पीएम10 भी खतरनाक स्तर पर पहुंच गए।
चार गुना जहरीली
शहर के महल, जीपीओ, रामनगर और अंबाझरी में वायु गुणवत्ता की लगातार 24 घंटे निगरानी की गई। इस दौरान चारों स्थानों पर हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई। 8 नवंबर की रात 11 बजे रामनगर का एक्यूआई 238, जीपीओ और महल का 236-236, जबकि अंबाझरी का 211 दर्ज किया गया। इस दौरान पीएम2.5 और पीएम10 का स्तर भी बढ़ा रहा। आंकड़ों के मुताबिक, 1 नवंबर को नागपुर का एक्यूआई 51 से 100 के बीच था, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। वहीं, 8 नवंबर को शहर का औसत एक्यूआई बढ़कर 225 पर पहुंच गया। यानी महज एक सप्ताह में वायु गुणवत्ता में तेजी से गिरावट आई। प्रदूषण का स्तर चार गुना से अधिक हो गया।
यह भी पढ़े -दिवाली के बाद वापसी की मारामारी, मुंबई-पुणे की ट्रेनें 5-6 दिन तक फुल, निजी बस वाले काट रहे चांदी
दिवाली के बाद भी राहत नहीं
पटाखों का असर दिवाली की रात तक ही सीमित नहीं रहा। सोमवार को भी शहर की हवा प्रदूषित बनी रही। एमपीसीबी के जीपीओ सिविल लाइंस स्टेशन पर एक्यूआई सबसे अधिक 318 दर्ज किया गया। रामनगर में यह 272, महाल में 218 और अंबाझरी स्टेशन पर 220 रहा। यानी आतिशबाजी के बाद अगले दिन भी शहर के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता खराब से बेहद खराब स्थिति में बनी रही। इससे सांस संबंधी परेशानी वाले लोगों, बच्चों और बुजुर्गों के लिए चिंता बढ़ गई है।
समय सीमा का पालन नहीं
कौस्तभ चटर्जी, संस्थापक, ग्रीन विजिल फाउंडेशन का कहना है कि वास्तव में ग्रीन पटाखों का ही इस्तेमाल हुआ है, लेकिन रात 10 बजे की समयसीमा का भी पालन नहीं किया गया। देर रात तक पटाखे फोड़े जाते रहे। नियमों की निगरानी और पालन कराने में प्रशासन नाकाम रहा। नियम सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गए। ठंड के बावजूद हवा में प्रदूषण बना हुआ है। शहर की हवा की हालत चिंताजनक है।
यह भी पढ़े -दिवाली के बाद वापसी की मारामारी, मुंबई-पुणे की ट्रेनें 5-6 दिन तक फुल, निजी बस वाले काट रहे चांदी
बिगड़ी हवा की गुणवत्ता
हेमा देशपांडे, प्रादेशिक अधिकारी, एमपीसीबी का कहना है कि आमतौर पर हवा की गुणवत्ता संतोषजनक रहती है, लेकिन साल में 10 से 15 दिन प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में पहुंचता है। दिवाली पर जमकर हुई आतिशबाजी के कारण हवा की गुणवत्ता बिगड़ी है। जब तक आतिशबाजी पूरी तरह बंद नहीं होती, तब तक प्रदूषण की स्थिति में सुधार होना मुश्किल है।
Created On :  
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ
