- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों में...
प्रतिबंधित: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों में ई-सिगरेट तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़, 120 करोड़ से अधिक कीमत की ई-सिगरेट जब्त

New Delhi News. राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में व्यापक स्तर पर ई-सिगरेट (वेप) तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। डीआरआई ने प्रतिबंधित निकोटीन उत्पादों के अवैध आयात के विरूद्ध एक बड़ी कार्रवाई में पिछले कुछ दिनों में इन राज्यों के कई बंदरगाहों, हवाई अड्डों और आईसीडी (सूचना नियंत्रण केंद्र) में चलाए गए अपने अभियानों में व्यापक स्तर इस रैकेट का खुलासा किया है।
वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई ने सीमा शुल्क जांच से बचने के लिए गलत तरीके से घोषित किए गए कई संदिग्ध आयात खेपों की पहचान की और उन्हें जब्त किया। विस्तृत जांच के परिणाम स्वरूप विभिन्न ब्रांडों, स्वादों और विशिष्टताओं की लगभग 3,00,000 इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट/वेप्स जब्त की गईं, जिनकी कीमत 120 करोड़ रुपए से अधिक है।
इन प्रतिबंधित ई-सिगरेटों को हर बार चीन से मंगाया गया था और इन्हें फर्नीचर और धातु की कुर्सी के पुर्जों जैसी वस्तुओं में छिपाकर आयात किया गया था। उल्लेखनीय है कि भारत में ई-सिगरेट और सभी इलेक्ट्रॉनिक निकोटीन वितरण प्रणालियां अधिनियमित इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध (उत्पादन, निर्माण, आयात, निर्यात, परिवहन, बिक्री, वितरण, भंडारण और विज्ञापन) अधिनियम, 2019 के तहत प्रतिबंधित हैं।
Created On :   21 May 2026 9:43 PM IST










