- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नांदेड़
- /
- तेज रफ्तार ट्रेक ने बाइक सवार को...
Nanded News: तेज रफ्तार ट्रेक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर तोड़ा दम

Nanded News. मालेगाव के पुराने मुंबई-आग्रा महामार्ग पर ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। इस दुर्घटना में बाइक चालक की मौके पर मौत हुई। मृतक का नाम मालेगाव के देवीचा मला स्थित उमराबाद निवासी इरफान शेख रशीद उम्र 32 साल है। दुर्घटना बीती रात साढ़े दस बजे के आसपास हुई। घटना के दौरान इरफान और उसका जीजा एजाजखान कलीमखान के साथ बाइक (एमएच 41 एके 0065) मुंबई-आग्रा महामार्ग से गुजर रहे थें। इस दौरान सुपर मार्केट के पास ट्रक (एमएच 04 डीडी 5310) ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। इस दुर्घटना में इरफान शेख की मौके पर मौत हुई। एजाज खान गंभीर रूप से घायल हुआ। इस मामले में शेख सलीम ने शिकायत दर्ज कराई है। शहर पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज किया गया हैं।
Created On :   12 Jun 2025 7:54 PM IST
Next Story











