तख्त सचखंड श्री हुजूर साहिब में गृह मंत्री शाह और फडणवीस ने टेका माथा, की अरदास

तख्त सचखंड श्री हुजूर साहिब में गृह मंत्री शाह और फडणवीस ने टेका माथा, की अरदास
  • तख्त सचखंड श्री हुजूर साहिब
  • गृह मंत्री शाह और फडणवीस ने टेका माथा
  • सिखों के 5 तख्तों में एक है तख्त सचखंड श्री हुजूर साहिब

डिजिटल डेस्क, नांदेड़। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को तख्त सचखंड श्री हुजूर साहिब गुरुद्वारे में माथा टेका। इस मौके पर दोनो ने गुरु चरणों में अरदास की। गुरु ग्रंथ साहिब जी के दर्शन किए। तख्त सचखंड श्री हुजूर साहिब गुरुद्वारा बोर्ड की ओर से अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस को पारंपरिक तरीके से केसरी चोला-पगड़ी और सिरोपाव दिया गया। इस मौके पर सांसद प्रताप पाटिल चिखलीकर, विधायक चंद्रशेखर बावनकुले, तख्त सचखंड श्री हुजूर साहिब गुरुद्वारा के मुख्य प्रशासक डॉ.पी.सी.पसरीचा समेत कई गणमान्य मौजूद रहे थे।ऋ


आपको बतादें हुजूर साहिब, सिखों के 5 तख्तों में एक है। जो गोदावरी नदी के किनारे स्थित है। यहां गुरुद्वारा साहिब को 'सच खण्ड' कहा जाता है। नांदेड़ शहर हजूर साहिब सचखंड गुरूद्वारे के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। यहां हर साल दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु आते हैं और मत्था टेककर स्वयं को धन्य समझते हैं। यहीं सन 1708 में दसवें तथा अंतिम गुरु गोविंद सिंह जी अलोप हुए थे। 1708 से पहले गुरु गोविंद सिंह जी ने धर्म प्रचार के लिए इस स्थान को चुना था।

Created On :   11 Jun 2023 11:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story