Narsinghpur News: भोपाल-जबलपुर मार्ग नेशनल हाइवे 45 पर एक अज्ञात हाइवा ने पांच लोगों की जान ली

भोपाल-जबलपुर मार्ग नेशनल हाइवे 45 पर एक अज्ञात हाइवा ने पांच लोगों की जान ली
इंदिरानगर के पास हुई घटना, जबलपुर जिले के निवासी हैं मृतक व घायल

डिजिटल डेस्क,नरसिंहपुर। भोपाल - जबलपुर मार्ग नेशनल हाइवे 45 पर एक अज्ञात हाइवा ने पांच लोगों की जान ले ली। घटना सुआतला थानांतर्गत इंदिरा नगर में रविवार की है।

इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य पांच में से तीन ने शहपुरा पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ दिया। दो घायलों को जबलपुर मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां सोमवार को एक और की मौत हो गई। मृतक और घायल जबलपुर जिले के पावला-बरपटी निवासी हैं जो कार से नरसिंहपुर-जबलपुर जिले की सीमा से हाथीनाला वॉटरफाल घूमने आए हुए थे। घटना के बाद सुआतला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

नरसिंहपुर एएसपी संदीप भूरिया ने बताया कि जबलपुर जिले के कुछ युवक हाथीनाला क्षेत्र में आए थे, जिनको इंदिरानगर के पास किसी अज्ञात भारी वाहन ने टक्कर मारी है। एक युवक राजेंद्र पटेल निवासी पावला की मौके पर मौत हो गई है। घायलों को तत्काल इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया, जिसमें तीन लोगों की शहपुरा में मौत हुई है।

घटना किस वाहन से हुई है यह पता लगाया जा रहा है। वहीं शहपुरा थाना प्रभारी प्रतीक धुर्वे ने बताया कि शहपुरा में वीरेंद्र पिता छोटेलाल लोधी 20 वर्ष, रापाल पिता नरवर सिंह लोधी 21 वर्ष, निवासी ग्राम पावला एवं जयपाल पिता पंचम सिंह लोधी 30 वर्ष और नीरज लोधी निवासी बरपटी की मौत हुई है। जबकि आकाश पिता कल्याण सिंह लोधी 24 वर्ष निवासी बरपटी घायल हैं।

Created On :   20 July 2026 3:38 PM IST

Tags

Next Story