Narsingpur news: सब्जी व्यापारी बढ़ा रहे गंदगी, किसान-हितग्राही परेशान

सब्जी व्यापारी बढ़ा रहे गंदगी, किसान-हितग्राही परेशान
इतवारा बाजार स्थित वृहताकार समिति ने की शिकायत

डिजिटल न्यूज़ नरसिंहपुर

शहर के इतवारा बाजार क्षेत्र में स्थित वृहताकार सहकारी समिति मर्यादित के प्रबंधक ने मंगलवार को कलेक्टर से शिकायत की है। इसमें बताया है कि समिति कार्यालय के सामने सब्जी व्यापारी कचरा, सड़ा-गला सामान फेंककर गंदगी मचा रहे हैं। इसके कारण समिति में आने वाले हितग्राहियों, किसानों को खाद आदि ले जाने में दिक्कतें होती हैं। गेह के बाहर बायीं तरफ जहां इफको का बोर्ड लगा है, जहां पर मना करने के बावजूद सब्जी विक्रेता प्रसाधन करते हैं। जिससे महिला हितग्राहियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में कई बार नगरपालिका अधिकारियों से भी निवेदन किया जा चुका है। मांग की गई कि संबंधित विभागों को आदेशित कर उक्त समस्या पर गंभीरता से विचार किया जाए। गंदगी से निजात दिलाया जाए। सब्जी विक्रेताओं को शेड में दुकान लगाने, समझाइश देकर समिति में आने जाने के मार्ग की व्यवस्था बनवाने की भी मांग की गई।

Created On :   21 July 2026 7:09 PM IST

Tags

Next Story