नरसिंहपुर न्यूज: वेतन विसंगति दूर करें, लंबित भुगतान कराएं

वेतन विसंगति दूर करें, लंबित भुगतान कराएं
सहकारी उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

डिजिटल न्यूज नरसिंहपुर वेतन विसंगति दूर करने के साथ ही समय पर भुगतान आदि की मांग को लेकर सहकारिता विभाग के अंतर्गत उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

संघ के अध्यक्ष प्रहलाद कौरव के साथ पहुंचे विक्रेताओं ने बताया कि कलेक्टर कार्यालय द्वारा 12 जून 2026 को प्रशासक बी पैक्स को निर्देशित किया था कि पीडीएस विक्रेताओं का लंबित भुगतान समय पर किया जाए, ताकि अप्रिय स्थिति न बने। इसके बावजूद वित्तीय वर्ष 2026-27 में उन्हें अतिरिक्त पारिश्रमिक व भुगतान नहीं िकिया जा रहा है। वेतन में विसंगति व कलेक्टर दर से आधा वेतन दिया जा रहा है। इसके कारण सभी विक्रेताओं में अत्याधिक असंतोष है। उनका दैनिक कार्य संचालन प्रभावित हो रहा है। मांग की गई है कि कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी 12 जून के आदेश का तत्काल परिपालन कराया जाकर सभी बी पैक्स, समितियों को भुगतान कराने के निर्देश जारी हों। वेतन में व्याप्त विसंगति दूर कर कलेक्टर दर के अनुसार भुगतान कराया जाना सुनिश्चित करें। भुगतान में हो रहे विलंब के कारणों से अवगत कराते हुए समय सीमा निर्धारित कर विक्रेताओं को सूचित किया जाए। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निराकरण नहीं होता है तो उन्हें आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।


Created On :   21 July 2026 7:08 PM IST

Tags

Next Story