अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर किया पलटवार, कहा- विदेश में भारत का किया अपमान

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर किया पलटवार, कहा- विदेश में भारत का किया अपमान
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश में हो रही प्रशंसा को पचा नहीं पा रहे
  • अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर किया पलटवार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया है। उन्होंने राहुल पर देश का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश में हो रही प्रशंसा को पचा नहीं पा रहे हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा, “हर विदेश यात्रा में भारत का अपमान करना राहुल गांधी की आदत बन चुकी है। यह प्रायोजित यात्रा भी उसी ओर बढ़ रही है। राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी का अपमान करना चाहते हैं, परंतु अंत तक देश का अपमान करने से भी पीछे नहीं हटते। उनके कार्यक्रम के द्वारा और उनमें लगे नारों से भारत का, भारत के झंडे का, भारत के राष्ट्रगान का अपमाना एक सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है”। उन्होंने पूछा कि इन कार्यक्रमों के पीछे कौन है, किसका मंच है?

80 के दशक में उप्र और केन्द्र में कांग्रेस थी सत्ता में

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी पूर्व में भी विदेशी धरती से भारत, भारतीय व भारतीयता का अपमान करते आए हैं। वे लगातार भारत के बढ़ते कदमों पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हैं। उन्होंने कहा कि जब देश का कद बढ़ रहा होता है, तो राहुल गांधी भारत की प्रगति पर सवाल उठाते हैं। पहले भी वह भारत को एक राष्ट्र नहीं मानते थे। राहुल के उस बयान पर कि आज भारत में मुसलमानों के साथ जो हो रहा है, वह 1980 के दशक में दलितों के साथ हुआ था, अनुराग ठाकुर ने कहा कि 80 के दशक मेें उत्तरप्रदेश सहित अन्य राज्यों और केन्द्र में भी कांग्रेस सत्ता में थी।

Created On :   31 May 2023 4:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story