नाेएडा मेट्रो: एक्वा लाइन के विस्तार को मिली मंजूरी, नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक बनेगा नया ट्रैक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। केन्द्र सरकार ने नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार को मंजूरी दे दी है। इसके तहत नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक नई मेट्रो लाइन बनाई जाएगी। इस परियोजना से हजारों लोगों का प्रतिदिन ऑफिस, स्कूल, कॉलेज और अन्य जगहों पर जाने में आसानी होगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस महत्वपूर्ण परियाेजना को मंजूरी मिली। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारों को बताया कि इस कॉरिडोर की कुल लंबाई 8.449 किलोमीटर होगी और इसमें 5 ऊपरगामी-एलिवेटेड स्टेशन होंगे।
नई लाइन के शुरू होने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा में चालू मेट्रो नेटवर्क की कुल लंबाई 71.878 किलोमीटर हो जाएगी। नई मेट्रो लाइन से नोएडा सेक्टर 51, सेक्टर 60, सेक्टर 61, सेक्टर 70, सेक्टर 73 और सेक्टर 122 के आसपास के इलाकों केा बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इसकी अनुमानित लागत 2,390 करोड़ रूपये है और इसे चार साल में पूरा करने का लक्ष्य है।
‘युगे युगीन भारत’ संग्रहालय को भी मिली हरी झंडी
मंत्रिमंडल की आज हुई बैठक में दिल्ली के साउथ और नॉर्थ ब्लॉक परिसर में युगे युगीन भारत संग्रहालय का विकास करने की भी स्वीकृति मिली। इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 3,230 करोड़ रूपये तय की गई है। यह परियोजना राष्ट्री राजधानी मंे सांस्कृतिक बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी। वैष्णव ने बताया कि लगभग 1,78,509 वर्ग मीटर के प्रस्तावित निर्मित क्षेत्र में विकसित होने वाले इस संग्रहालय में आधुनिक संग्रहालय संबंधी पद्धतियों, इमर्सिव प्रौद्योगिकियों और आगंतुक केन्द्रित प्रस्तुतीकरण को एकीकृत किया जाएगा। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 18 मई 2023 को युगे युगीन भारत संग्रहालय की स्थापना की घोषणा की थी।
Created On :  

