Shrirampur News: शनि शिंगणापुर देवस्थान के उप - कार्यकारी अधिकारी की फांसी लगाकर आत्महत्या

शनि शिंगणापुर देवस्थान के उप - कार्यकारी अधिकारी की फांसी लगाकर आत्महत्या
  • देवस्थान में भ्रष्टाचार की जांच के डर से आत्महत्या!
  • वित्तीय घोटालों, आंतरिक कलह के मामले
  • उप - कार्यकारी अधिकारी ने लगाई फांसी

Shrirampur News. पूर्व राज्य मंत्री शंकरराव गडाख के करीबी शनिशिंगणापुर देवस्थान के पूर्व न्यासी और वर्तमान में उप-कार्यकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत नितिन शेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना महाराष्ट्र के प्रसिद्ध शनिशिंगणापुर देवस्थान में चल रही भ्रष्टाचार की जांच की पृष्ठभूमि में हुई। जिससे कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

क्या नितिन शेटे ने राजनीतिक हस्तक्षेप, वित्तीय घोटालों, आंतरिक कलह, देवस्थान में भ्रष्टाचार की जांच के डर से आत्महत्या की? जांच के डर से, दबाव से या आंतरिक राजनीति से कदम उठाय। कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है, स्थानीय प्रशासन तथा देवस्थान बोर्ड ने भी इस घटना को गंभीरता से लिया है।

कुछ महीने पहले संस्थान के बोर्ड पर 114 मुस्लिम कर्मियों की नियुक्ति का आरोप लगा था। देवस्थान के फर्जी ऐप बनाकर धन गबन करने का भी आरोप लगा था। इस मामले की जांच अभी जारी है। इस मामले में चैरिटी कमिश्नर के यहां सुनवाई भी चल रही है। नितिन शेटे के पास कई गोपनीय फाइल और महत्वपूर्ण जानकारियां थीं, जिनसे मंदिर के कुछ बड़े नाम उजागर हो सकते थे। इसलिए पुलिस जांच से ही पता चलेगा कि यह किसी साज़िश के चलते आत्महत्या थी या संदिग्ध मौत।

Created On :   28 July 2025 9:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story