बयान पर बवाल: गणेश सिंह ने कहा - कांग्रेस की नफरत की राजनीति का हिस्सा है खरगे का बयान

गणेश सिंह ने कहा - कांग्रेस की नफरत की राजनीति का हिस्सा है खरगे का बयान
  • अशोभनीय बयान पर कड़ी नाराजगी जताई
  • बयान खरगे और राहुल गांधी की मानसिक दिवालिएपन को दर्शाता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. भाजपा सांसद गणेश सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिवंगत पिता पर दिए अशोभनीय बयान पर कड़ी नाराजगी जताई है और इसे कांग्रेस की नफरत की राजनीति करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बयान खरगे और राहुल गांधी की मानसिक दिवालिएपन को दर्शाता है।

भाजपा सांसद ने कहा कि एक कहावत है कि ‘सांप मर गया पर ऐंठन नहीं गई’। कांग्रेस की स्थिति भी कुछ ऐसी ही हो गई है। उसके पास अब केवल हताशा और निराशा शेष रह गई है। गणेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार और बिचौलियों के माध्यम से सरकारी धन की लूट की शिकायतें आम थीं, जबकि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में लाभार्थियों को सरकारी सहायता सीधे उनके खाते में पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जितना अधिक प्रधानमंत्री मोदी के प्रति व्यक्तिगत कटुता और अपमानजनक भाषा का सहारा लेगी उतना ही जनता के बीच उसकी राजनीतिक विश्वसनीयता पर प्रश्न उठेंगे।

Created On :  

Tags

Next Story