आक्रोश: सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन, गांधी जयंती पर छावनी में तब्दील हुई दिल्ली

सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन, गांधी जयंती पर छावनी में तब्दील हुई दिल्ली
  • राजधानी गांधी जयंती के अवसर पर छावनी में तब्दील नजर आई
  • मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी गांधी जयंती के अवसर पर छावनी में तब्दील नजर आई। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष दलों के प्रदर्शन की वजह से दिल्ली के लुटियन जोन में दिल्ली पुलिस, अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती की गई। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कनॉट प्लेस, जंतर-मंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा बलों का सख्त पहरा नजर आया। वाहनों के मार्ग बदल दिए गए और मंडी हाउस, बाराखंबा रोड, जनपथ, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक समेत 12 मेट्रो स्टेशन बंद रहे। किसी तरह की अफवाह को फैलने से रोकने के लिए लुटियन जोन में इंटरनेट भी बंद रहा।

एसआईआर,मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी और चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर उठे सवालों के मद्देनजर विपक्ष ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन का ऐलान किया था। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित इस प्रदर्शन को रोकने के लिए जंतर-मंतर, संसद मार्ग, फिरोजशाह रोड, बाराखंबा रोड समेत आसपास के मुख्य मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। पूरे इलाकों में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों का सख्त पहरा रहा। इसके बावजूद, दिल्ली पुलिस ने 500 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। इसमें दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी, आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज और सांसद संजय सिंह शामिल रहे।

सीईसी के खिलाफ जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन पर माकपा महासचिव एमए बेबी ने कहा कि स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन के हजारों युवा और छात्र नेता अपनी मांग को मजबूती से दर्ज कराने के लिए आए हैं। जब तक ज्ञानेश कुमार को सीईसी के पद से हटाना नहीं जाता, छात्रों का यह प्रदर्शन जारी रहेगा।

Created On :   2 Oct 2026 6:56 PM IST

Tags

Next Story