उमरिया में 10 वीं शताब्दी की पाषाण प्रतिमा मिली - सौंदर्य रूप में विष्णु प्रतिमा 

10th century stone statue found in Umaria - Vishnu statue in aesthetic form
उमरिया में 10 वीं शताब्दी की पाषाण प्रतिमा मिली - सौंदर्य रूप में विष्णु प्रतिमा 
उमरिया में 10 वीं शताब्दी की पाषाण प्रतिमा मिली - सौंदर्य रूप में विष्णु प्रतिमा 

डिजिटल डेस्क  उमरिया । मंगलवार को जिले की चंदिया नगर पंचायत में खुदाई के दौरान एक पत्थर की खंडित प्रतिमा मिली है। सिर पर मुकुट तथा आभूषण पहने कमर के ऊपर तक के हिस्से की करीब डेढ़ फीट की यह प्रतिमा भगवान विष्णु की मानी जा रही है।तहसीलदार चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि दिनेश अग्रवाल के मकान निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसके लिए खाली जमीन से मलबा हटाने का काम चल रहा था। इसी दौरान पांच फीट गहराई पर एक श्रमिक को मिट्टी में दबी यह प्रतिमा नजर आई। भूस्वामी ने इसकी सूचना प्रशासन को दी, प्रशासन ने प्रतिमा अपने नियंत्रण में ली। 
सौंदर्य रूप में विष्णु प्रतिमा 
 पुरातत्व संग्रहालय प्रभारी वीरेन्द्र सिंह गहरवार का मानना है कि यह शिला प्रतिमा 10वीं शताब्दी की है। चंदिया, पथरहठा, शहडोल में भगवान विष्णु, शिव सूर्य की कई कलाकृतियां पूर्व में मिल चुकी हैं। यह नृत्यांगना सौंदर्य रूप में है। संभव है कि भगवान विष्णु के अर्धनारीश्वर का रूप हो। 
 

Created On :   7 July 2021 8:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story