- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- जबलपुर में 19 नए पॉजिटिव मिले...
जबलपुर में 19 नए पॉजिटिव मिले -मरीजों की संख्या 736 हो गई

डिजिटल डेस्क जबलपुर । जिले में कोरोना के 19 नए मरीज मिले। इसके साथ ही जबलपुर में कोरोना संक्रमिज मरीजों की संख्या 736 हो गई है । नए मरीजों में विजय नगर निवासी 56 साल की महिला, जीसीएफ स्टेट निवासी 77 वर्षीय वृद्ध, रविन्द्र नगर अधारताल निवासी पूर्व पॉजिटिव मिली महिला के संपर्क में आया 26 साल का युवक, दुर्गा कॉलोनी संजीवनी नगर निवासी 25 साल की महिला के अलावा जवाहरगंज वार्ड निवासी 33 साल की महिला व अशोक विहार रामपुर निवासी 52 साल की महिला को कोरोना पॉॅजिटिव पाया गया है। इनके अलावा शहपुरा विकासखण्ड के ग्राम मगरमुहा के एक ही परिवार के सात सदस्य हैं जो परिवार की ही पूर्व में संक्रमित मिली सदस्य के सम्पर्क में रहे हैं। इनमें 15 वर्ष का बालक, 40 साल की महिला, 50 वर्ष का पुरुष, 23 साल की युवती और 23, 25, 28 वर्ष के युवक शामिल हैं। इनके अलावा मधुबन कॉलोनी उखरी का 41 वर्षीय पुरुष, पंचशील नगर ग्वारीघाट निवासी बारह जुलाई को परिवार सहित पूना से से आए 45 साल का पुरुष और यादव कॉलोनी निवासी 50 साल का पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा अंधेरदेव निवासी 77 साल तथा मदन महल निवासी 65 बुजुर्ग और बाई का बगीचा घमापुर निवासी 20 साल का युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Created On :   18 July 2020 2:54 PM IST