सतना के पूर्व उप संचालक पर २५ हजार का अर्थदंड

25 thousand fine on the former deputy director of Satna
सतना के पूर्व उप संचालक पर २५ हजार का अर्थदंड
सतना। सतना के पूर्व उप संचालक पर २५ हजार का अर्थदंड

डिजिटल डेस्क ,सतना। यहां जनसंपर्क विभाग में उप संचालक रह चुके जेपी धौलपुरिया को राज्य सूचना आयुक्त राहुल सिंह ने २५ हजार के अर्थदंड से दंडित किया है। उन्हें सूचना के अधिकार अधिनियम के उल्लंघन पर दंडित किया गया है। यहां के तत्तकालीन उप संचालक जनसंपर्क जेपी धौलपुरिया वर्तमान में सेवानिवृत्त हैं और शिवपुरी में रहते हैं। सूचना आयुक्त ने उन्हें जुर्माने की राशि जमा करने के लिए एक माह का वक्त दिया है। अगर तय समय पर वह दंडराशि का भुगतान नहीं करते हैं तो जुर्माने की राशि वसूली धौलपुरिया के वेतन देयकों से की जाएगी। प्रकरण के मुताबिक सतना में पदस्थापना के दौरान सूचना के अधिकार के तहत उनसे उनके आवास भत्ता की जानकारी मांगी गई थी लेकिन उन्होंने इसे व्यक्तिगत बता कर जानकारी देने से इंकार कर दिया था।

Created On :   23 Feb 2022 11:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story